Delhi: सरकारी नौकरी के लालच में हैं तो रहें सावधान! महिला ने इस तरह कईयों से की लाखों ठगी

लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला ने उनसे लाखों रुपए लूटे। एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

woman cheating people
महिला ने लोगों को साथ की धोखाधड़ी  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक महिला को लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला का नाम अनिता धीमन बताया जाता है जिसे जिसे हजरत निजामुद्दीन थाने से गिरफ्तार किया गया है। मुकेश कुमार नाम के एक पीड़ित ने इस महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक कुमार ने जून 2020 में अपने भाई के साथ मिलकर उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वे उसी दौरान महिला के संपर्क में आए थे। महिला ने उन्हें लालच दिया था कि दिल्ली के कई सरकारी विभागों में उसकी जान पहचान है और वह उन्हें नौकरी दिलवा सकती है।

उसने उन दोनों भाईयों से कहा कि अगर वे कुछ पैसे खर्च करने को तैयार हैं तो उनके बेटे और बेटी को दिल्ली में वीआईपी कोटा के अंतर्गत सरकारी नौकरी दिलवा सकती है। उसने उन दोनों को अपने विश्वास में ले लिया इसके बाद उनसे 4.45 लाख रुपए ले लिए।

उसने उनसे वादा किया कि वह उनकी बेटी और बेटे को अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) की पोस्ट पर नौकरी लगवा देगी। इसके बाद ना ही उसने कोई नौकरी पाई और ना ही उनके पैसे उन्हें वापस मिले।

पुलिस ने बताया कि महिला ने किशन जायसवाल नाम के एक व्यक्ति से भी 1.35 लाख रुपए इसी तरह सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा था। जांच के दौरान महिला ने बताया कि वह एक विधवा है और उसके कोई बच्चे और रिश्तेदार नहीं है।

उसने बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी क्योंकि उसके खिलाफ दिल्ली के साकेत कोर्ट में कई केसेस चल रहे थे। इसके बाद उसने दिल्ली में भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया जिन्हें नौकरी की तलाश थी।

उसे जंगपुरा के भोगल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया जहां वह एक अन्य व्यक्ति को अपना शिकार बनाने आई थी। धीनम ने दावा किया है कि वह करीब 15 सालों से इस तरह के काम में लिप्त है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर