केजरीवाल के घर के बाहर हुए प्रदर्शन मामले मे तेजस्वी सूर्या से दिल्ली पुलिस की पूछताछ

दिल्ली समाचार
मोहित ओम
मोहित ओम | Senior correspondent
Updated Jul 05, 2022 | 11:29 IST

30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बहार किए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य से करीब 2 घंटे पूछताछ की है।

Delhi Police interrogates Tejashwi Surya in connection with the protest outside Kejriwals house
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर 30 मार्च को प्रदर्शन किया था।  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली: 30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बहार किए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य से करीब 2 घंटे पूछताछ की है।

दरअसल कश्मीर फाइल्स मूवी के बारे में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कई ऐसी बातें बोली थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर 30 मार्च को प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन बाद में काफी उग्र हो गया था और प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड बूम रोड को तोड़ते हुए नजर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आठ भाजयूमो के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मेयर जयप्रकाश और दिल्ली प्रदेश भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु को भी CRPC 41 के तहत bound down किया था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तेजस्वी सूर्या को भी CRPC 41 के तहत दो बार नोटिस दिया गया था। जिसमे एक बार नोटिस  मिलकर और दूसरी बार नोटिस व्हाट्सएप के जरिए दिया गया था। तेजस्वी सूर्य ने नोटिस के जवाब में बोला था कि वह भी दिल्ली से बाहर है दिल्ली आएंगे तो पुलिस की जांच मे शामिल होंगे। 

दिल्ली पुलिस ने जून के आखिरी हफ्ते में तेजस्वी से उनके अशोका रोड स्थित सरकारी निवास पर पूछताछ की थी और पूछताछ करीब 2 घंटे चली थी इस पूछताछ के दौरान तेजस्वी सूर्या को वह सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए जो उस दिन प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ लगे थे और जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करते हुए और तोड़फोड करते हुए नजर आ रहे थे।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजस्वी के खिलाफ अभी तक कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात को स्वीकारा है कि तेजस्वी से उनके सरकारी निवास पर 2 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई थी।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर