Delhi: जंतर मंतर पर लगे सांप्रदायिक नारे, FIR दर्ज कर वीडियो से आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली के कनॉट पैलेस में सांप्रदायिक नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

delhi police registers fir related to case of communal sloganeering at jantar mantar
जंतर मंतर पर लगे सांप्रदायिक नारे, पुलिस ने दर्ज की FIR 
मुख्य बातें
  • दिल्ली में जंतर मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे भड़काऊ नारे
  • दिल्ली पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: रविवार को राजधानी दिल्ली में संसद से महज कुछ किलोमीटर दूर जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन किया गया जिसमें भड़काऊ भाषण दिए गए और विवादित नारे भी लगाए गए। सांप्रदायिक नारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। यह एफआईआर कनाट पैलेसे के पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। 

विवादित नारे

दरअसल 8 अगस्त को ये सभी लोग ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ के नाम पर जमा हुए थे और बिना पुलिस की इजाजत के यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान नारेबाजी जमकर हुई। कुछ संगठनों ने कुछ कानूनों का विरोध किया जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

अश्विनी उपाध्याय का ट्वीट

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय भी मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ' प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि अंग्रेजी कानून समाप्त करें और समान शिक्षा समान चिकित्सा समान कर संहिता समान दंड संहिता समान श्रम संहिता समान पुलिस संहिता समान न्यायिक संहिता समान नागरिक संहिता समान धर्मस्थल संहिता समान जनसंख्या संहिता लागू करें।'

आपको बता दें कि जंतर मंतर में ही किसान संसद लगी हुई है जिसमें तमाम किसान नेता तीन नए कृषि कानूनों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने शुक्रवार को दोपहर में यहां जंतर-मंतर पहुंच कर तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता प्रकट की तथा इन कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर