Delhi: महिला को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, दूसरा पुलिसवाला अस्पताल लेकर गया

Delhi News: पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी।

shot
महिला को मारी गोली 

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने एक मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई जो लाहौरी गेट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है।

उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा। पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बताया कि दहिया ने गोली मारी है।

पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर