Delhi fire: दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी कैंटीन में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Delhi Cantt fire: राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी कैंटीन में आग लग गई है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर हैं।

Delhi fire
दिल्ली कैंट की आर्मी कैंटीन में आग  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी कैंटीन में आग लग गई है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।

इससे पहले 26 मई को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम में जूता फैक्ट्री में आग लग गई थी। यहां दमकल के 23 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उसी रात दिल्ली के तुगलकाबाद की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि आग लगने के बाद ज्यादातर लोग अपनी झोंपड़ियों से बाहर आ गए। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर