Delhi Suicide: छेड़खानी से परेशान राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका शव देख पिता बेहोश

Delhi Girl Suicide: दिल्‍ली के शाहबाद डेरी इलाके में छेड़छाड़ से परेशान होकर नेशनल लेवल की एक जूडो खिलाड़ी ने फांसी लगा ली है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि युवक की छेड़खानी से परेशान होकर वह सुसाइड कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Delhi Suicide
छेड़खानी से परेशान नेशनल जूडो खिलाड़ी ने लगाई फांसी   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • रात के समय घर को अंदर से बंद कर लगाई फांसी
  • मृतका नेशनल लेवल पर जीत चुकी थी छह गोल्‍ड मेडल
  • सुसाइड नोट में एक लड़के पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Delhi Girl Suicide: राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दिल्‍ली के शाहबाद डेरी इलाके में छेड़छाड़ से परेशान होकर नेशनल लेवल की एक जूडो खिलाड़ी ने फांसी लगा ली है। मृतक खिलाड़ी की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाला एक लड़का बीते कुछ दिनों से मोनिका के साथ छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। पुलिस ने जांच के दौरान मोनिका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मोनिका की मां अंजू ने पुलिस को बताया कि वे घर से कुछ दूरी पर एक दुकान चलाती है। रात को करीब सवा दस बजे दुकान से जब वह घर आईं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर मोनिका फंदे पर लटकी मिली। बेटी को फांसी पर लटकता देख पिता वहीं पर बेहोश हो गए।

मृतका ने सुसाइड नोट में बताया आत्‍महत्‍या का कारण

मृतका की मां अंजू ने बताया कि काफी समय से पास का ही एक लड़का मोनिका को छेड़ता था। इस वजह से वह काफी परेशान थी। कुछ दिनों पहले वह लड़का घर तक आ गया था, जिससे मोनिका काफी डर गई थी। वहीं पिता रामचंद्र ने बताया कि मोनिका के बिस्तर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि काफी समय से शाहबाद डेरी का एक लड़का उसे परेशान करता था। इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है। रामचंद्र ने बताया कि मोनिका ने उन्हें इस संबंध में बताया था, लेकिन उसने इस बात को इसलिए नजर अंदाज कर दिया था कि बच्‍चे हैं समझ जाएंगे। अगर वह उसी समय इसकी शिकायत पुलिस में करता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। परिजनों ने बताया कि मोनिका कई राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक समेत कई पदक जीत चुकी थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर