Kanwar Yatra: दिल्‍ली से उत्‍तराखंड जाने वाली बसों के रूट में बड़ा बदलाव, बुधवार से इस मार्ग से होकर चलेंगी

Kanwar Yatra 2022: दिल्‍ली और उत्‍तराखंड के बीच चलने वाली बसें बुधवार से सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-पानीपत होकर चलेंगी। इस बदलाव आगामी 26 जुलाई तक लागू रहेगा। इस रूट पर सफर करते हुए अतिरिक्‍त किलोमीटर का भुगतान भी यात्रियों को करना पड़ेगा।

Uttarakhand Transport Corporation
दिल्‍ली और उत्‍तराखंड के बीच चलने वाली बसों के रूट बदला   |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • बुधवार से यमुनानगर-करनाल-पानीपत रूट होकर चलेंगी उत्‍तराखंड की बसें
  • परिवहन निगम अत‍िरिक्‍त किलोमीटर का किराया यात्रियों से करेगा वसूल
  • बसों का यह मार्ग परिवर्तन आगामी 26 जुलाई शिवरात्रि तक लागू रहेगा

Kanwar Yatra 2022: दिल्ली से उत्तराखंड के विभिन्‍न इलाकों में जाने वाली बसों के मार्ग में बड़ा परिवर्तन किया गया है। उत्‍तराखंड परिवहन निगम ने अपने सभी बसें के रूट में यह बदलाव कांवड़ यात्रा के चलते किया है। नए रूट पर सभी बसें कल यानी बुधवार से दौड़ने लगेंगी। परिवहन निगम की तरफ से जो रूट फाइनल किया गया है वह सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचने का है। इसके अलावा मेरठ-मुरादनगर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण अब इसी रूट पर दिल्ली से देहरादून की तरफ जाने वाली अन्‍य राज्‍यों की बसें व निजी वाहन भी चलेंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन बसों का मार्ग परिवजर्तन किया गया है, उसमें देहरादून के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच चलने वाली बसें भी शामिल हैं। ये सभी बसें दिल्‍ली से जीटी रोड पर होते हुए पानीपत-करनाल और यमुनानगर पहुंचेंगी। यहां से ये देहरादून व अन्‍य जिला की तरफ जाने वाले मार्ग पर चली जाएंगी। परिवहन विभाग द्वारा किए गए इस मार्ग परिवर्तन का बोझ यात्रियों की जेब पर भी पड़ेगा। परिवहन निगम बढ़े हुए किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूली करेगा। इस संबंध में उत्‍तराखंड रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया।

50 किमी लंबा है परिवर्तित मार्ग 

निगम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, पुलिस-प्रशासन के अनुसार तय मार्ग पर ही बस संचालन किया जाए। अगर वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाए तो परिचालक को उसी अनुसार यात्रियों से टिकट शुल्‍क वसूल करना है। अधिकारियों के अनुसार, यमुनानगर-करनाल-पानीपत मार्ग तय मार्ग की अपेक्षा करीब 50 किमी लंबा है। साथ ही इस मार्ग पर टोल प्लाजा भी अधिक हैं। ऐसे में दिल्ली से देहरादून तक साधारण बसों के किराये में ही 50 से 60 रुपये वृद्धि हो सकती है। इस परिवर्तित मार्ग से दिल्ली जाने वाली बसों के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद जाने वाली बसें भी चलेंगी। यह मार्ग परिवर्तन आगामी 26 जुलाई शिवरात्रि तक लागू रहेगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर