किसान पर ‘मित्रों’ वाले कानूनों का वार के जरिए राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले-यही है मोदी सरकार

किसान आंदोलन के विषय में राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

किसान पर ‘मित्रों’ वाले कानूनों का वार के जरिए राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले-यही है मोदी सरकार
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद 
मुख्य बातें
  • किसान आंदोलन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 34 दिन से आंदोलन कर रहे हैं किसान संगठन
  • 30 दिसंबर को विज्ञान भवन में केंद्र सरकार और किसानों के बीच होने वाली है बैठक

नई दिल्ली।  किसान आंदोलन 34वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच विज्ञान भवन में बुधवार को बातचीत होने वाली है। लेकिन उससे पहले दो तरह की तस्वीरें सामने आईं। बिहार की राजधानी पटना में पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले जा रहे मार्च को पुलिस ने रोक दिया और  इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

मोदी सरकार पर ट्वीट वार
राहुल गांधी ने इटली की धरती से एक ट्वीट किया और कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून उनके मित्र पूंजीपतियों के पक्ष में है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। लेकिन यह सरकार हवा हवाई बातें कर रही है। इस सरकार को आम लोगों की तकलीफ से लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अहम में जी रही है, बड़ी बात यह है कि एमएसपी को कानूनी रूप देने में क्या परेशानी है। लेकिन सरकार का अड़ियल रुख कायम है।


सत्ता पक्ष पर विपक्ष हमलावर
इससे पहले भी राहुल गांधी, केंद्र सरकार की नीतियों पर हमलावर रहे हैं। वो कहते हैं कि सच में मौजूदा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। किसानों के आंदोलन को ना जाने किन किन शब्दों के जरिए बदनाम किया गया। एक तरफ केंद्र सरकार बातें बड़ी बड़ी करती है तो धरातल पर उसकी मंशा साफ नजर आती है कि वो क्या सोचती है। अन्नदाता भीषण ठंड में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार की घेरेबंदी की।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर