शेल कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाले दो लोग गिरफ्तार, चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

Donation to AAP through shell company: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है, इन लोगों पर आरोप है कि शेल कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा दिए थे।

शेल कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाले दो लोग गिरफ्तार, चौंकाने वाली जानकारी आई सामने
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की गिरफ्तारी 
मुख्य बातें
  • शेल कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा देने का आरोप, दो लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने की गिरफ्तारी, गलत दस्तावेज के जरिए बनाई गईं शेल कंपनी
  • चार शेल कंपनियों के जरिए 50-50 लाख का डोनेशन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है। इन दोनों लोगों पर आरोप है कि वो शेल कंपनी के जरिए आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा दिए थे। जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें से एक सुधाशूं बंसल जोकि सीए और दूसरे का नाम मुकेश कपमाप। पुलिस के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन लोगों ने डीन खरीद कर शेल कंपनी बनाई। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ रजिस्ट्रार कंपनी दिल्ली की तरफ से शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें चार कंपनियों का जिक्र किया गया था। इन चारों कंपनियों के जरिए 50-50 लाख का चंदा आम आदमी पार्टी को दिया गया।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए बनी थीं कंपनियां
आर्थिक अपराध शाख में ज्वाइंट कमिश्नर डॉ ओ पी मिश्रा ने कहा कि जांच में यह जानकारी सामने आई कि चारों कंपनियां उस पते पर मौजूद नहीं मिलीं जिनका जिक्र दस्तावेज में किया गया था। इसके साथ ही दस्तावेजों की एफएसएल जांच से यह साबित हो चुका है कि न केवल गलत दस्तावेद इस्तेमाल में लाए गए बल्ति मॉर्फ्ड फोटो का भी प्रयोग हुआ। 

आप को मिले दान में गड़बड़झाला
जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि दीपक अग्रवाल के नाम पर डिन हासिल करने के लिए फर्दी दस्तावेज लगाए गए। यही नहीं इस पूरे काम को सुधांशू बंसल अंजाम दे रहे थे। चारों शेल करंमिसी के डायरेक्टर यानि योगेश कुमार, मोहित कुमारस धर्मेद्र के साथ एक और शख्स आरोपी मुकेश कुमार के कर्मचारी थे। मनी ट्रेल से पता चलता है कि आम आदमी पार्टी को जो डोनेशन मिला वो मैक्स ग्रुप की सहायक कंपनी अंतरा पुरुकुल सीनियर लिमिटेड से मिली थी। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर