Delhi Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी महंगी, युवक ने नाम बदलकर लूट ली अस्मत

Delhi Rape Case: कासगंज के एक युवक ने अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की एक महिला से दोस्ती की। इसके बाद युवक ने धीरे- धीरे पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसे गजडुंडवारा बुला लिया। इसके बाद पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

Delhi Crime News
दिल्ली में सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने महिला से किया रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आरोपी ने पहले नाम बदल सोशल मीडिया पर दोस्ती की
  • महिला को शादी का झांसा देकर रेप किया
  • पीड़िता को मुलाकात के दौरान आरोपी पर शक हुआ

Delhi Rape Case: दिल्ली की एक महिला को सोशल मीडिया की दोस्ती भारी पड़ गई। जिसमें एक युवक ने अपना नाम बदल पहले तो महिला को प्रेमजाल में फंसाया, उसके बाद पीड़िता की अस्मत लूट ली। अब पीड़िता ने शहर के कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक कासगंज के एक युवक ने अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की एक महिला से दोस्ती की। इसके बाद युवक ने धीरे- धीरे पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसे गजडुंडवारा बुला लिया। इसके बाद पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस से दोषी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसपी एस मूर्ति ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। मामला कहीं लव जिहाद का तो नहीं है इस पहलू पर भी जांच की जाएगी। घटना को सिलसिलेवार जोड़कर हर प्वाइंट की बारिकी से जांच की जा रही है। 

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आबाजी मोहल्ले के रहने वाले प्रिंस कुरैशी ने सोशल मीडिया पर उसके साथ मित्रता की थी। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम बदल मोनू गुप्ता बताया। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोपी पर भरोसा किया। युवक के प्लान के मुताबिक पीड़िता उसके द्वारा बुलाए गए स्थान गंजडुंडवारा पहुंच गई। जहां आरोपी एक कार में पहले से वहां मौजूद था। इस दौरान दोनों में पहली बार रूबरू बातचीत हुई तो महिला को युवक पर मुस्लिम होने का शक हुआ। पीड़िता युवक की कार से उतरने लगी तो उसने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद वह आरोपी के शिकजें से मुक्त होकर थाने पहुंची व पुलिस को सारी आपबीती बताई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर