दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान की जमानत का किया विरोध, ये हिस्ट्रीशीटर हैं, इन पर 18 FIR दर्ज हैं

दिल्ली के नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर गिरफ्तार AAP विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत का दिल्ली पुलिस ने विरोध दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर घोषित कर चुके हैं।

Delhi Police opposed AAP MLA Amanatullah Khan bail, he is a history-sheeter, 18 FIRs have been registered against him
गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत का दिल्ली पुलिस ने विरोध किया 

नई दिल्ली : दिल्ली के नगर निगमों ने अपने इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के खिलाफ मदनपुर खादर इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दंगे और लोकसेवकों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को विधायक खान ने जमानत की अर्जी दाखिल की। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि 30 मार्च को आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर घोषित कर चुके हैं। उनके खिलाफ अब तक 18 FIR दर्ज किए जा चुक हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर में कल गिरफ्तार किया, जहां SDMC ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

गौर हो कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने मदनपुर खादर और धीरसेन मार्ग से अवैध और अस्थायी ढांचों को हटाया जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने रोहिणी और करोल बाग इलाके में कार्रवाई की। दिल्ली के तीनों नगर निगमों- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम- में बीजेपी का शासन है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम  के अधिकारियों और पुलिस की सुरक्षा में बुलडोजर से मदनपुर खादर के कंचन कुंज में कथित अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया जिसका विरोध करने के लिए महिलाओं सहित स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और कुछ लोग इमारतों की छत पर चढ़ गए। एसडीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के दौरान गैरकानूनी तरीके से बनी चार इमारतों और अन्य अस्थायी ढांचों को ढहा दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि दो इमारतों को पूरी तरह जबकि दो को आंशिक तौर पर ढहाया गया है।

आप विधायक अमानतुल्ला खान ने मदनपुर खादर के कंचन कुंज में अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ इस अभियान का विरोध किया। कुछ लोगों ने वहां बीजेपी के विरोध में नारे लगाए। पुलिस के मुताबिक, लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया लेकिन उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। 

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कंचन कुंज इलाके में दो से तीन अवैध इमारतों और अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया है। इससे पहले एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमने आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य को अभियान का विरोध करने पर हिरासत में लिया है। हमने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि सुनिश्चित कर सकें कि कोई अवांछित घटना नहीं हो।
 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर