CBSE Class 12th Compartment Result 2022: जारी होने जा रहा CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, यहां करें चेक

एजुकेशन
माधव शर्मा
Updated Sep 04, 2022 | 18:43 IST

CBSE Class 12th Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने बीते महीने 23 अगस्त को कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। जिसके लिए अब परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाले हैं।

CBSE Class 12th Compartment result 2022 expected to be out soon at cbse.gov.in
CBSE कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट जल्द 
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होगा CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम।
  • कम्पार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी।
  • सीबीएसई द्वारा परिणाम ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।

CBSE Class 12 Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इसी सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणाम 2022 घोषित कर सकता है।

जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणामों से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां देख सकते हैं। हालांकि, कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की घोषणा के संबंध में बोर्ड अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लॉग इन क्रेडेंशियल्स रखें तैयार:

एक बार जारी हो जाने के बाद, छात्र ऊपर दी गई वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे और अपने रोल नंबर के साथ जन्मतिथि का उपयोग करके अपने रिजल्ट को देख पाएंगे। छात्रों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र अपना परिणाम SMS, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर की मदद से भी देख पाएंगे।

Read More- खत्म हुआ इंतजार! जारी होने वाले हैं रीट 2022 के नतीजे

सीबीएसई कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वह छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या जो कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे, उनके लिए सीबीएसई ने यह परीक्षा आयोजित की थी।

How to Check CBSE Class 12th Compartment Result 2022:
एक बार सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इन्हें चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 12 के कम्पार्टमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सीबीएसई कक्षा 12 के कंपार्टमेंट के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

Read More- राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम और अन्य से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें।

अगली खबर