CTET 2022 Notification: कब आएगा सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन, देखें इस परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी 

एजुकेशन
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jun 03, 2022 | 12:14 IST

CTET July Exam 2022 Notification Date: सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यह नोटिफिकेशन देख सकेंगे। 

CTET July Exam 2022 Notification, CTET July Exam 2022 Notification To Be Announced Soon
CTET July Exam 2022 Notification 
मुख्य बातें
  • जल्द जारी किया जाएगा सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन।
  • सीटीईटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा नोटिफिकेशन।
  • जुलाई साइकिल के लिए नोटिफिकेशन किया जाएगा जारी।

CTET July Exam 2022 Notification Date: उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्र शिक्षा पात्रता परीक्षा, सीटीईटी (CTET) जुलाई साइकिल (CTET July Exam 2022) के नोटिफिकेशन (CTET 2022 Notification) का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी के आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in (CTET Official Website) पर देख सकेंगे। आपको बता दें, कि सीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई आयोजित करवाता है। इस पात्रता परीक्षा के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए पात्रता देखी जाती है। यह परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों के लिए आयोजित होती है (CTET Exam)। 

Also Read: HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे हरियाणा बोर्ड रिजल्ट,‌ मिला‌ ये अपडेट

इस परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार योग्य (CTET Exam Eligibility) माने जाते हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन और सीनियर सेकेंडरी के साथ डीएलडी, बीएड या बीएलएड समेत कोई और डिग्री हासिल की हो। अगर आप इस परीक्षा के लिए और शैक्षिक योग्यता जानना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन में भी चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी के दो परीक्षा होते हैं जिसमें पहली परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए आयोजित होती है (CTET Paper 1), तो वहीं दूसरा पेपर (CTET Paper 2) कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक के लिए होता है (CTET Exam Pattern)। 

Also Read: SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: जल्द जारी होगा एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट! जानें संभावित तारीख

सीटीईटी की परीक्षा के अटेम्प्ट के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। इसके साथ सीटीईटी सर्टिफिकेट वैधता को भी आजीवन मान्य कर दिया है। लाखों उम्मीदवार सीटीईटी जुलाई 2022 एक्जाम नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि cbse इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जून 2022 के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। फिलहाल सीटीईटी जुलाई 2022 के नोटिफिकेशन (CTET July 2022 Notification) के बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।

अगली खबर