RRB Group D Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के एडमिट कार्ड, देखें ताजा अपडेट

RRB Group D Admit Card 2022 Releasing Soon: आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अब 13 अगस्त 2022 को जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2022 may release on august 13 know how to download and tentative dates here
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी 
मुख्य बातें
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103739 पदों पर भर्ती की जानी है।

RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card 2022 Release Date) अब जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2022 को किसी भी समय जारी कर दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी पद के लिए परीक्षा 17 से 25 अगस्त, 2022 तक आयोजित होनी है। उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

जारी हो चुकी है एग्जाम सेंटर स्लिप

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी 1 परीक्षा के लिए शहर स्लिप 9 अगस्त 2022 को ही जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएगें। 

Read More-  जारी हो गए एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RRB Group D Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है- 

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर ‘RRB Group D Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपने लॉगइन क्रेडिएंशल्स दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें व एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

Read More- सीयूईटी फेज 2 परीक्षा के लिए जारी होंगे नए एडमिट कार्ड, देखें लेटेस्ट अपडेट

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

इस साल आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारो के पास एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए। इसके बाद ही आपको परीक्षा देने दी जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्तियां

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103739 पदों पर भर्ती की जानी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 2022 कई फेज में आयोजित करने वाला है, पहले फेज की परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होने जा रही है।

अगली खबर