SSC CPO Expected Cut Off 2022: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से हाल ही में SSC CPO 2022 टियर 1 परीक्षा खत्म हुई थी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा कई केंद्रों पर पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बीते दिन आंसर की भी जारी हो चुकी है। रुझानों के बाद, आंसर की के रिलीज होने की संभावना काफी समय से जताई जा रही थी ।
सबसे पहले जारी की गई एसएससी सीपीओ आंसर प्रकृति में अनंतिम यानी प्रोविजनल है। दूसरे शब्दों में, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए समय गया है। उम्मीदवारों की उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर तैयार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
एसएससी सीपीओ मेन्स परीक्षा 2022:
जो प्रीलिम्स परीक्षा को क्लियर करेंगे, उन्हें मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह भर्ती की दिशा में दूसरा कदम है जिसके बाद इंटरव्यू होगा। जो सभी राउंड क्लियर करते हैं, उन्हें इस पद के लिए भर्ती किया जाएगा। यहां पर अपेक्षित कटऑफ को भी चेक कर सकते हैं।
| कैटेगिरी | कट-ऑफ अंक (Paper-I + Paper-II) |
| SC | 126-132 |
| ST | 132-137 |
| ESM | 80-85 |
| OBC | 175-180 |
| EWS | 127-232 |
| UR | 248-253 |
| कैटेगिरी | कट-ऑफ अंक (Paper-1 + Paper-2) |
| SC | 153-156 |
| ST | 172-176 |
| OBC | 225-230 |
| EWS | 220-225 |
| UR | 277-282 |
आंसर की और रिजल्ट ऐसे करें चेक:
रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग उनकी परीक्षा को लेकर कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। इस वर्ष के पेपर 1 के कट-ऑफ अंक जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे देख सकेंगे। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।