शहनाज गिल ने मारा थप्पड़, मधुरिमा तुली ने चप्पलों से पीटा, ये हैं Bigg Boss 13 के पांच बड़े विवाद

Bigg Boss 13 5 fights: बिग बॉस 13 लोगों का सबसे पसंदीदा शो है। बता दें कि शो फिनाले के करीब पहुंच चुका है। वहीं फैंस अब विजेता का नाम जानना चाहते हैं।

Bigg Boss 13
Bigg Boss 13 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में इन कंटेस्टेंट की लड़ाई काफी चर्चा में रही।
  • मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को चप्पल से मारा था।
  • बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को थप्पड़ मारा था।

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 13 में इस बार वो सब कुछ हुआ जो अब तक दर्शकों को देखने को नहीं मिला था। शो में खूब झगड़े हुए, जिसे दर्शकों ने अब तक नहीं देखा होगा। चाहे वो विशाल और मधुरिमा की लड़ाई हो या फिर रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की। बिग बॉस 13 ने हाल ही में कंटेस्टेंट को घर में उनकी जर्नी को पर्दे पर दिखाया गया। अपनी इस जर्नी को देखने के बाद कई कंटेस्टेंट काफी इमोशनल नजर आए। 

बिग बॉस 13 में किसी को प्यार तो किसी को एक अच्छा दोस्त मिला है। वहीं इस बार शो में कौन विजेता होने वाला है इसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि इस बार शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहा। इसके अलावा हर एपिसोड हिट गई है। ऐसे में आज हम बात करेंगे इस घर में होने वाली उन पांच लड़ाईयों के बारे में जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा।

विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की लड़ाई
बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई खूब हिट हुई थी। शो में विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा ने उन्हें चप्पल से पीटा था। हद तो तब हो गई जब मधुरिमा ने पैन से विशाल को पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि यही वजह है मधुरिमा तुली को घर से बेघर किया गया। मधुरिमा ने आपा तब खोया था, जब विशाल उन्हें बार-बार किसी बात पर उकसाना शुरू कर दिया।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713) on

 

पारस छाबड़ा और असीम रियाज की लड़ाई
पारस छाबड़ा और असीम रियाज की लड़ाई काफी दिनों तक चर्चा में रही है। घर के अंदर कभी किसी बात को लेकर कभी चायपत्ती चुराने को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो चुकी है। यही वजह है कि पूरे सीजन दोनों की दोस्ती कभी नहीं हुई।

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को मारा थप्पड़
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की नोक-झोंक लोगों को खूब पसंद आती है। शहनाज कई बार सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार इजहार कर चुकी हैं। लेकिन एक वक्त था जब शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ मारा था। उस वक्त सिद्धार्थ माहिरा को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे। जब वापस शहनाज के पास आए तो शहनाज ने उन्हें थप्पड़ मारा और फोटो फ्लोर पर फेंक दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

 

सिद्धार्थ डे और आरती सिंह की लड़ाई
बिग बॉस 13 में जब तक सिद्धार्थ डे थे, तब तब उनकी आरती के साथ अनबन हुई है। सिद्धार्थ ने आरती को दो कौड़ी की लड़की बताया था। इसके बाद फिर से आरती ने सिद्धार्थ डे को पोक करना शुरू किया था। जिसके बाद स्थिति हाथ से बाहर हो गई थी। बाद में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक ने भी इस मामले पर कमेंट किया था।

शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्य
एक टास्ट के दौरान शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्य एक दूसरे पर चिल्लाती नजर आईं थी। बता दें कि दोनों कंटेस्टेंट सिर्फ चीख ही नहीं रहे थे बल्कि एक दूसरे पर फिजिकल अटैक करना भी शुरू कर दिया था। दोनों टास्क के दौरान एक दूसरे को धक्का दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर