बॉबी देओल की तरह हैंडसम है बेटा आर्यमन, डेब्यू को लेकर पिता ने कही थी ये बात 

एंटरटेनमेंट
Updated Aug 25, 2019 | 16:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। करण की पहली फिल्म पल पल दिल के पास इसी साल रिलीज होने वाली है। वहीं इसी बीच करण के भाई और बॉबी देओल के बेटे इन दिनों चर्चा में है।

bobby deol son aryaman deol
bobby deol son aryaman deol  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉबी देओल के बेटे आर्यमन डेब्यू से पहले अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं
  • बेटे के डेब्यू पर पिता बॉबी देओल ने ये बात कही थी

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द अपनी नई फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब इसी बीच करण देओल के भाई और बॉबी देओल के बेटे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। बता दें कि बॉबी देओल के बेटे आर्यमन अपने पिता की तरह ही बेहद हैंडसम हैं।

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अक्सर अपने बेटे आर्यमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले बॉबी देओल के बेटे आर्यमन अपने लुक को लेकर अभी से ही चर्चा में है। पिता और दादा धर्मेंद्र के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। सोशल मीडिया पर शेयर उनकी तस्वीरों को देख यूजर्स अक्सर सवाल करते हैं कि वो कब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

बता दें कि आर्यमन अभी 18 साल के हैं, बीते महीने में ही बॉबी देओल ने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। यही नहीं सामने आए तस्वीर में बॉबी देओल के आर्यमन अपने पिता के साथ काफी फ्रेंडली नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

 

बेटे आर्यमन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अभी काफी छोटा है, ऐसे में मैं नहीं चाहता कि वो समय से पहले बड़ा हो जाए। मैं चाहता हूं कि लाइमलाइट से दूर वो अपने बचपन को एन्जॉय करे। इसके बाद वो जो भी करना चाहता है वो कर सकता है। फिलहाल उसे पढ़ना और खेलना बहुंत पसंद है। बॉबी देओल के इस बयान से साफ है कि अगर आर्यमन बॉलीवुड में आना चाहेंगे तो आ सकते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DEOLS FAN (@deols_forever) on

 

आर्यमन पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब आईफा अवॉर्ड 2018 से उनकी तस्वीरें सामनेआई थी। इस दौरान आर्यमन अपने पिता बॉबी देओल के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर