क्या वजन कम करने में मदद कर सकती है रेकी? जानें इस चिकित्सा के फायदे

एंटरटेनमेंट
Updated Sep 11, 2019 | 17:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रेकी उपचार की एक वैकल्पिक चिकित्सा विधि है और ये वेट लॉस में कैसे काम करती हैं ये जानना द‍िलचस्‍प है। ये शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से ये शरीर को लाभ देती है। इससे तनाव कम होता है और शरीर रोगमुक्त होता है।

Reiki for Weight Loss
benefits of reiki  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • आंतरिक शक्तियों के जरिए रेकी करती है इलाज
  • सकारात्मक ऊर्जा वेट लॉस को प्रोत्साहित करने वाली मानी गई है
  • तनाव को खत्म करने में रेकी बहुत मदगार मानी जाती है

रेकी एक जापानी वैकल्पिक और प्राकृतिक चिकित्सा विधि है। इस विधि में जीवन शक्ति-प्राण शक्ति के जरिये चिकित्सा की जाती है। यानी ये आपके अंदर एक आत्मविश्वास और सकारात्मकता को पैदा करने का तरीका होता है और ये विधि एक नहीं कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर मानी गई है। अपने अंदर की शक्ति को ही अपने समस्या के उपचार के लिए यूज किया जाता है। रेकी उपचार में हाथों की हथेलियों और उंगलियों को स्पर्श करते हुए चिकित्सा की जाती है। रेकी उपचार से वेट लॉस, हृदय रोग, कैंसर, अस्थि भंग, अनिद्रा, थकान, सिरदर्द, चर्म रोग, डिप्रेशन आदि का इलाज किया जाता है।

वेट कम करने में कैसे मददगार है रेकी
रेकी वो चिकित्सा पद्धति है जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से शरीर स्वस्थ होता है। रेकी तकनीक द्वारा शरीर में ऊर्जा को पैदा किया जाता है और ये ऊर्जा ही शरीर से बीमारियों को दूर करने का काम करती है। ये दिमाग को तनाव मुक्त कर भावनाओं को मजबूत करती है। शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकलता है और वेट लॉस में ही नहीं बल्कि ये दवा या कीमोथेरपी के कुप्रभाव को कम करती है। वेट बढ़ने से नकारात्मकता और तनाव भी बढ़ने लगता है और तनाव मीठा खाने या बार बार खाने की स्थिति को पैदा करता है, लेकिन रेकी इन समस्याओं को खत्म करने में कारगर होती है।

ऐसे करती है रेकी चिकित्सा वेट कम करने का काम

  • संतुलन बनाती है रेकी : जब लोग रेकी उपचार से गुजरते हैं तो वे अक्सर शारीरिक और भावनात्मक रूप से अधिक संतुलित होते हैं। इससे वेट कम करने कि कोशिश करने वालों के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जो उन्हें वेट कम करने में सहयोग करती है।
  • रेकी तनाव कम करती है : रेकी के प्राथमिक उपयोगों में से एक में तनाव को कम करना। तनाव का स्तर अधिक होता है, तो शरीर एड्रेनालाईन, कोर्टिसोल और कॉर्टिकोट्रॉफिन हार्मोन रिलीज होने लगते हैं, जिन्हें रेकी चिकित्सा खत्म करती है। तनाव वजन बढ़ाने का काम करता है। वेट कम करने वालों कई बार तनाव के कारण वेट कम करने में परेशानी होती है और ये चिकित्सा यही पर काम करती है। तनाव खत्म कर वेट कम करने को प्रोत्साहित करती है।
  • रेकी से नींद का पैटर्न सुधरता है : रेकी सेशन उन लोगों के लिए मददगार होता है, जिन्हें नींद अच्छी नहीं आती। वेट बढ़ने का एक बड़ा कारण नींद सही न आना होता है। रेकी तनाव को कम करती है और शरीर को रिलैक्स करती है। इससे लोगों को बेहतर और आरामदायक नींद आती है और ये हार्मोनल संतुलन के साथ भूख को नियंत्रित करने का काम करती है।

रेकी उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वेट कम करने का प्रयास कर रहे हैं। ये चिकित्सा विधि बेहतर खाने की आदतें, शारीरिक गतिविधि में वृद्धि और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में सहायक है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर