7 बड़ी बॉलीवुड खबरें: अनुष्का शर्मा समेत दिनभर चर्चा में रहे ये सितारे, जानिए फिल्मी दुनिया में क्या-क्या हुआ

11 January Bollywood News: 11 January Bollywood News: 11 जनवरी को फिल्मी दुनिया में काफी हलचल देखने को मिली। एक नजर ऐसी ही कुछ बड़ी खबरों पर।

Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा  |  तस्वीर साभार: Instagram

हिंदी फिल्मी दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ हलचल बनी रहती है। कई खबरें ऐसी होती हैं, जो सुबह लेकर शाम तक छाई रहती हैं। साथ ही इनपर सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा होती है। वैसे तो कई फिल्मी हस्तियां 11 जनवरी को सुर्खियों में रहीं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन सात बड़ी खबरों की हुई। आइए आपको आज की बॉलीवुड 7 बड़ी और अहम खबरों से रूबरू करवाते हैं।

1. अनुष्‍का शर्मा ने  दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और भारतीय कप्‍तान विराट कोहली माता पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। विराट ने घर में नन्ही परी आने की खुशखबरी एक सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्‍का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं।

2. प्रीति जिंटा का परिवार कोरोना से संक्रमित

प्रीति जिंटा की पूरी फैमिली को कोरोना हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दी। तीन हफ्ते पहले एक्ट्रेस की मां, भाई, भाभी और उनके बच्चे, अंकल सभी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। हालांकि, अब उनके परिवार के कोरोना संक्रमित सब लोग ठीक हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त वह अमेरिका में थीं और बेहद असहाय महसूस कर रही थीं। उन्होंने लिखा कि अचानक से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों को नया अर्थ मिल गया।

Preity Zinta

3. जान्हवी की 'गुड लक जेरी' की शूटिंग शुरू

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंक पंजाब में चल रही है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ और नीरज सूद भी दिखाई देंगे।  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा कि जान्हवी ने फिल्म 'गुड लक जेरी; की शूटिंग पंजाब में शुरू कर दी है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। बता दें कि जान्हवी कुछ वक्त पहले 39 करोड़ रुपए का नया घर खरीदने को लेकर चर्चा थीं। 

4. निक संग एज गैप पर प्रियंका ने किया रिएक्ट

जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एज गैप को लेकर रिएक्शन किया है। मालूम हो कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका जहां 37 साल की है वहीं निक की उम्र 27 वर्ष है।  प्रियंका के अनुसार, उनके और निक के बीच एज गैप जरूर है लेकिन यह कोई चिंता वाली बात नहीं। निक भारतीय परंपरा में पूरी तरह से रच बस गए हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारा सफर चुनौतियों या परेशानियों को ढूंढने के बजाय रोमांचक ज्यादा है।

5. कंगना को हाईकोर्ट से मिली राहत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को राजद्रोह के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है। कोर्ट ने कंगना को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत की अवधि को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कंगना के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद बीते साल नवंबर में इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से राहत दी थी।

6. रवीना ने करियर पर कही अहम बात

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने करियर को लेकर एक अहम बात कही है। रवीना का मानना है कि उन्होंने अपने करियर में काफी ज्यादा मेहनत की है लेकिन थोड़ी-सी लापरवाह रहीं। उन्होंने ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपने करियर को बनाने में बहुत मेहनत की है, मगर मैं करियर को लेकर थोड़ी-सी लापरवाह भी थी। इसका असर मेरे करियर पर देखने को मिला। मैं फिर भी कहना चाहूंगी कि मुझे किसी भी चीज का दुख नहीं है। चीजें जैसे-जैसे मेरे लिए बदलती गई मैं खुश होती गई। अब मैं पहले से ज्यादा फोकस हो गई हूं।

7. 'अश्वस्थामा' का फर्स्ट लुक सामने आया

एक्टर विक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक'  को दो साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। विक्की ने सोशल मीडिया पर 'द इममॉर्टल अश्वस्थामा' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। पोस्टर देख कहा जा सकता है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली  'द इममॉर्टल अश्वस्थामा' एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। विक्की ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर टीम आपको अश्वस्थामा की दुनिया की एक झलक दिखा रहे हैं। इस सफर के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर