Sawariyan 13 Years: संजय लीला भंसाली नहीं जानते थे अनिल कपूर की बेटी हैं सोनम कपूर, पता चलते ही हो गए थे उदास

सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सावरियां को 13 साल पूरे हो गए हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया से पहले सोनम कपूर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही थीं।

Sonam Kapoor, Sanjay Leela Bhansali
Sonam Kapoor, Sanjay Leela Bhansali 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर की फिल्म सावरियां को 13 साल पूरे हो गए हैं।
  • सोनम कपूर ने बताया कि इस फिल्म से पहले संजय लीला भंसाली उन्हें नहीं जानते थे।
  • सोनम कपूर की मम्मी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से मना कर दिया था।

मुंबई.  सोनम कपूर और रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। साल 2007 में इसी दिन सोनम कपूर की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से पहले संजय लीला भंसाली सोनम कपूर को नहीं जानते थे। 

सोनम कपूर शुरुआती दिनों में अपने दम पर कुछ करना चाहती थीं। इसलिए, महज 17 साल की उम्र में उन्होंने जब अपनी मां से कहा कि वह कॉलेज नहीं जाना चाहती बल्कि संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना चाहती हैं। 

द जोया फैक्टर के प्रमोशन के दौरान ईटीसी बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि मैंने जब अपनी मां को यह बात बताई तो उन्होंने मना कर दिया। सोनम कपूर ने इसके बाद अपने पापा से इस बारे में बात की।

पर्सनली नहीं जानते थे 
अनिल कपूर संजय लीला भंसाली को पर्सनली नहीं जानते थे। उन्हें तो यहां तक याद नहीं था कि संजय लीला भंसाली 1942: ए लव स्टोरी के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के रूप में भी काम कर चुके थे। 

सोनम कपूर ने उन्हें यह कहकर मना लिया की रणबीर कपूर भी उनके साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं। जब सोनम कपूर पहली बार संजय लीला भंसाली से मिलने उनके ऑफिस पहुंची तब संजय लीला भंसाली को नहीं पता था कि सोनम कपूर कौन हैं। 

परेशान हो गए संजय लीला भंसाली
सोनम कपूर उनके ऑफिस में एक बेंच पर बैठी थी तभी संजय लीला भंसाली चर्च से वापस आ रहे थे उन्होंने सोनम को देखा और पूछा, तुम ऑडिशन के लिए आई हो? सोनम ने कहा, नो सर मैं असिस्टेंट बनने के लिए आई हूं। लेकिन संजय ने कहा, आपको एक्टिंग करनी चाहिए। मैंने कहा ठीक है।

सोनम कपूर बताती हैं कि जब संजय लीला भंसाली को पता चला कि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं तो यह जानकर संजय लीला भंसाली परेशान हो गए। उस वक्त मैं 17 साल की थी और मैंने अपने दम पर उस मौके को पाया था। 


संजय लीला भंसाली ने ही बाद में सांवरिया फिल्म बनाई जिसमें रणबीर कपूर के साथ उन्होंने सोनम कपूर को काम करने का मौका दिया। इस फिल्म ने सोनम कपूर के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खोल दिए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, वीरे दी वेडिंग, पैडमैन जैसी सुपरहिट फिल्में की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर