सुशांत सिंह राजपूत के बाद 16 साल की इस सोशल मीडिया स्टार ने दी जान, 19 घंटे पहले पोस्‍ट किया था डांस वीडियो

Social Media Star Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के करीब दस दिन बाद 16 साल की सोशल मीडिया स्टार ने आत्महत्या कर ली है। इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।

Siya Kakkar
सोशल मीडिया स्टार।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 16 साल की सोशल मीडिया स्टार ने किया सुसाइड
  • आत्महत्या की वजह अभी नहीं आई सामने
  • 19 घंटे पहले ही उन्होंने अनपा डांस का वीडियो पर पोस्ट किया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लोग अभी सुशांत के निधन के गम से उबरे भी नहीं थे कि अब खबर है कि 16 साल की सोशल मीडिया स्टार ने सुसाइड कर लिया। सोशल मीडिया स्टार ने 24 जून को अपने गीता कॉलोनी स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोशल मीडिया स्टार की डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और मामले की तहकीकात कर रही है।

रात को हुई थी मैनेजर से बात

जानकारी के मुताबिक बीती रात एक गाने को लेकर ही उन्होंने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि वो ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं और उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया।

19 घंटे पहले शेयर की थी वीडियो

स्टार ने हाल ही में (खबर लिखने से 19 घंटे पहले) इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया स्टार ने 19 घंटे पहले अपना जो डांस वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया उसे उन्होंने पांच दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फैंस को नहीं हो रहा यकीन

सोशल मीडिया स्टार के सुसाइड की खबर पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं और यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्होंने आखिर ये कदम क्यों उठाया? वहीं उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर