33 years of Salman Khan: राजू राजा राम, दस से रण क्षेत्र तक, कभी रिलीज नहीं हुई सलमान खान की ये फिल्में

Salman Khan unreleased films: सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो गए हैं। सलमान खान ने 300 करोड़ की फिल्में दी है। हालांकि, सलमान की फिल्में रिलीज नहीं हो सकी। जानिए इन फिल्मों के बारे में...

Salman Khan
Salman Khan unreleased film 
मुख्य बातें
  • सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो गए हैं।
  • सलमान खान की कई फिल्में 100 से 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुके हैं।
  • सलमान खान की कई फिल्में रिलीज नहीं हो पाई थी।

मुंबई. सलमान खान की फिल्म बीवी हो तो ऐसी को 33 साल पूरे हो गए हैं। इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सलमान खान के 33 साल पूरे हो गए हैं। सलमान खान ने इन 33 साल में 100, 200, 300 करोड़ की कई फिल्में दी है।  हालांकि, सलमान की कई फिल्म थिएटर्स तक पहुंच नहीं पाई।

सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को पहली  बार मैंने प्यार किया में देखा गया था। इसके बाद दोनों  फिल्म रण क्षेत्र में नजर आने वाले थे। उसी दौरान भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्म ठप हो गई। साल 1991 में सलमान खान सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ दिल है तुम्हारा नाम की फिल्म में काम करने वाले थे।  फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन ये फिल्म शूटिंग के पहले शेड्यूल के बाद ही ठंडे बस्ते में चली गई।  

These 10 films of Salman Khan not released | कभी रिलीज ही नहीं हो पाई सलमान खान की ये 10 फिल्में | Hindi News,

ऐ मेरे दोस्त, बुलंद
सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान, दिव्या भारती, करिश्मा कपूर के साथ ऐ मेरे दोस्त में काम करना शुरू किया था। फिल्म के एक गाने की रिकॉर्डिंग हो गई थी। शूटिंग लोकेशन्स तय हो गए लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। सलमान खान फिल्म बुलंद में अपनी गर्लफ्रेंड सोमी अली के साथ नजर आने वाले थे। फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग हो गई थी। हालांकि, बजट के कारण ये पूरी नहीं हो सकी। 

Hrithik Roshan's Kaabil Is Copied From Salman Khan's Unreleased 90s Film Buland. - Filmibeat

दस और राजू राजा राम
साल 1997 में सलमान खान संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के साथ नजर आने वाले थे। फिल्म का गाना सुनो गौर से दुनिया वालों काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मुकुल एस आनंद का निधन हो गया । इसके बाद ये फिल्म नहीं बन पाई। 

Raju Raja Ram | by Bollywoodirect | Medium

सलमान खान गोविंदा, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला के साथ फिल्म राजू, राजा, राम में काम करने वाले थे। इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म के निर्माण के दौरान प्रोडक्शन हाउस आर्थिक तंगी में चला गया। इसके बाद ये प्रोजेक्ट बंद हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर