इवांका ट्रंप-जेरेड कुशनर की शादी में शामिल हुए थे 500 हाईप्रोफाइल गेस्ट, मेहमानों को मिला था ये गिफ्ट

Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर भी साथ आए हैं। जानिए कैसी हुई थी जेरेड और इवांका की शादी....

Ivanka Trump Jared Kushner
Ivanka Trump Jared Kushner 
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी भारत दौरे पर आए हैं।
  • इवांका और जेरेड की शादी साल 2009 में हुई थीं। 
  • इवांका और जेरेड की शादी बैडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब (न्यू जर्सी) में हुई थी।

मुंबई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिन के लिए भारत दौरे पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी वाइफ मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी हैं। इवांका और जेरेड दोनों ही राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहाकार हैं। इवांका और जेरेड की शादी साल 2009 में हुई थीं। 

इवांका और जेरेड की शादी बैडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब (न्यू जर्सी) में हुई थी।  जेरेड ट्रंप ने  सगाई में 5.22 कैरैट की रिंग इवांका को पहनाई थी। ब्राइड डॉट कॉम से बातचीत में कहा था-उन्होंने अपना काफी वक्ता और मेहनत इस रिंग को चुनने में लगाया था। इसके अलावा बाकी का सारा काम मैंने किया था। 

पीपुल मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक इवांका और जेरेड ने जुलाई 2009 में सगाई की थी।  इवांका और जेरेड की शादी में 500 से ज्यादा हाईप्रोफाइल गेस्ट शामिल हुए थे। इनमें रुपर्ट मर्डोक, रेगिस फिलबिन, रसल क्रो, ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस नेटली पोर्टमैन भी शामिल हुई थीं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
The grandeur and beauty of the Taj Mahal is awe inspiring! A post shared by Ivanka Trump (@ivankatrump) on

 

काटा गया था 70 इंच का केक 
इवांका ट्रंप की शादी में उनके छोटे भाई बैरन साढ़े तीन साल के थे। इस शादी की सबसे खासियत था केक। ये केक 70 इंच का था और इसमें 13 लेयर थे। इसके अलावा शादी में शामिल सभी गेस्ट को व्हाइट कलर की फ्लिप फ्लॉप (एक तरह की चप्पल) गिफ्ट की गई थी। 

इवांका ट्रंप और जारेड कुशनेर की शादी को 11 साल हो चुके हैं। कपल एक बेटी और दो बेटों के पेरेंट्स हैं। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी होने के अलावा इवांका एक सफल मॉडल, लेखिका और बिजनेसवुमन हैं। शादी के वक्त इवांका 27 साल की थीं। वहीं, जेरेड 28 साल के थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
My Love. My Champion. My Rock. My Valentine! A post shared by Ivanka Trump (@ivankatrump) on

 

इवांका ने बदला था धर्म
2019 में प्रकाशित किताब कुशनर इंक के मुताबिक जेरेड के घरवाले पहले इवांका के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे। दरअसल उन्हें इस बात पर चिंता थी कि इवांका यहूदी धर्म से नही थी। इस कारण दोनों का कुछ वक्त के लिए ब्रेकअप भी हो गया था। 

 

 

किताब के लेख विकी वार्ड लिखते हैं- इवांका और जेरेड का अप्रैल 2008 में ब्रेकअप हो गया था। जेरेड के माता-पिता सेरिल और चार्ली नहीं चाहते थे कि उनका बेटे अपने धर्म से बाहर शादी करें। हालांकि, रूपर्ट मर्डोक की हॉलीडे में दोबारा मिले थे। इसके बाद इवांका ने यहूदी धर्म अपना लिया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर