83 Film: जारी हुआ रणवीर सिंह की फिल्म का पहला पोस्टर, पहली बार एक साथ नजर आई कपिल देव की टीम

83 Film Motion Poster: 83 का मोशन पोस्टर चेन्नई में लॉन्च हुआ था। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला मोशन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह बीच में खड़े हैं।

83 Film
83 Film 
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर 83 का पहला मोशन पोस्ट शेयर किया है।
  • 83 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभाने वाली हैं।

मुंबई. साल 2020 में जिन फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है, उनमें से एक है रणवीर सिंह 83। साल 1983 विश्वकप में टीम इंडिया की जीत पर आधारित इस फिल्म से एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी किए गए थे। अब फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है।  

83 का मोशन पोस्टर चेन्नई में लॉन्च हुआ था। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला मोशन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह बीच में खड़े हैं। रणवीर सिंह ने लिखा- 'ये 83 है।' 

83 से साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन और कमल हासन भी जुड़ गए हैं। ये दोनों ही 83 का तमिल और तेलुगु वर्जन को रिलीज करेंगे। नागार्जुन की अन्नापूर्णा स्टूडियो ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिला लिया है। 

 

 

83 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभाने वाली हैं। 83 में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल निभा रहे हैं। 

साउथ के एक्टर जीवा कृष्णमचारी श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। जतिन सरना इस फिल्म में यशपाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। धैर्य कारवा रवि शास्त्री, अदिनाथ कोठारे दिलीप वेंगसरकर, बोमन ईरानी फारूख इंजीनियर, निशांत दहिया रौजर बिन्नी बनेंगे।

 

 

 83 में साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ, साहिल खट्टर- सैयद किरमानी  और एमि वर्क बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभा रहे हैं।  वहीं, आर बद्री सुनील वाल्सन का रोल निभाने वाले हैं। नेशनल अवॉर्ड जीते चुके एक अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी  पीआर मान सिंह का रोल निभाएंगे।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर