Rahul Roy Health: राहुल राय के ब्रेन और हॉर्ट की होगी एंजियोग्राफी, बीते महीने हुए थे स्ट्रोक के शिकार 

Rahul Roy to undergo angiography of brain and heart: बीते महीने ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए अभिनेता राहुल रॉय अब ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी कराएंगे।

Rahul Roy
Rahul Roy 
मुख्य बातें
  • अभिनेता राहुल रॉय शुक्रवार को मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे।
  • अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
  • लिखा, "अस्पताल में 21 दिन..और अब मस्तिष्क और दिल की एंजियोग्राफी के लिए जा रहा हूं।

Rahul Roy to undergo angiography of brain and heart: अभिनेता राहुल रॉय शुक्रवार को मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। राहुल ने शुक्रवार को लिखा, "अस्पताल में 21 दिन..और अब मस्तिष्क और दिल की एंजियोग्राफी के लिए जा रहा हूं। मेरी बहन प्रियंका रॉय पिया के साथ आप सभी का शुक्रिया।"

राहुल रॉय कारगिल में जिस फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म भारत और चीन के बीच जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। नितिन कुमार गुप्‍ता ने बताया कि राहुल इसमें लीड रोल में हैं। वह जल्‍द ठीक होंगे और शूटिंग पूरी की जाएगी। नितिन के मुताबिक राहुल इस समय बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन, उन्हें कुछ मुश्किल शब्दों को बोलने में थोड़ी परेशानी होती है। उन्‍हें स्‍पीज थेरेपी दी जा रही है। 

अभिनेता राहुल रॉय ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह अपनी बहन पिया के साथ बैठे हुए देखे जा सकते हैं! 52 वर्षीय अभिनेता वर्तमान में मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह इससे पहले नानावटी अस्पताल में भर्ती थे और 8 दिसंबर की सुबह छुट्टी दे दी गई थी। उसी दोपहर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय रातों-रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने 11 दिन में 47 फिल्में साइन कर ली थी।  हालांकि, कुछ फिल्मों के बाद राहुल रॉय फिल्म इंडस्ट्री से दूर चले गए थे। राहुल रॉय ने दिल्ली के कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है। दैनिक भास्कर अखबार से बातचीत में राहुल रॉय ने बताया था कि वह शाहरुख खान के क्लासमेट थे। राहुल रॉय ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि शाहरुख खान की फिल्म डर भी पहले उन्हें ऑफर की गई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर