अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन-जया बच्चन और आराध्या संग काटा केक, ऐश्वर्या राय बोलीं- हैप्पी बर्थडे बेबी

Abhishek bachchan 44th Birthday Party Photos: अभिषेक बच्चन ने देर रात फैमिली संग 44वां बर्थडे मनाया। पार्टी में पूरी बच्चन फैमिली दिखी लेकिन श्वेता नंदा इसमें मिसिंग रहीं...

Aishwarya Rai Bachchan Throws Party For Abhishek bachchan Birthday With Amitabh Bachchan Jaya Bachchan And Aaradhya
फैमिली के साथ अभिषेक बच्चन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन 44 साल के हो चुके हैं।
  • अभिषेक ने देर रात फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।
  • पार्टी में अभिषेक बेटी आराध्या संग केक काटते नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 44 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक ने देर रात पापा अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ बर्थडे मनाया। फैमिली पार्टी के लिए ऐश्वर्या राय ने खास तैयारियां की थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं  जिसमें एकसाथ पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। हालांकि अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा इस पार्टी में मिसिंग रहीं। 
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी और बेटी आराध्या दोनों की तरफ से अभिषेक को बर्थडे विश किया। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी और पापा, हमेशा आपको ढेर सारा प्यार...।' आप भी देख सकते हैं ऐश ने अभिषेक के लिए खास स्पोर्ट्स और बॉलीवुड थीम वाला केक मंगवाया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on


फैमिली के साथ सेलिब्रेशन के दौरान अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ब्लैक कलर के ट्रैकसूट में नजर आए। वहीं जया बच्चन ने वाइट कलर का सलवार सूट पहना था। साथ ही ऐश्वर्या राय ने ब्लैक एंड मल्टी कलर वाली ड्रेस तो आराध्या बच्चन फ्लोरल प्रिंट वाली फ्रॉक में दिखीं। 

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@photo_holic_786) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on


वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो आखिरी बार फिल्म मनमर्जियां में नजर आए अभिषेक बच्चन के पास फिलहाल दो अपकमिंग फिल्में हैं। जिसमें एक फिल्म बॉब बिस्वास है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। क्राइम थ्रिलर इस फिल्म को दिया अन्नपूर्णा घोष डायरेक्ट करेंगी। बॉब बिस्वास के अलावा अभिषेक फिल्म दि बिग बुल में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म को कुकी गुलाटी डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर