ताइक्वांडो सीख रहे हैं 6 साल के अबराम खान, पिता शाहरुख खान ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Aug 27, 2019 | 18:19 IST | IANS

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान इन दिनों ताइक्वांडो सीख रहे हैं। अबराम अभी केवल 6 साल के हैं। अबराम से पहले उनके बड़े भाई आर्यन और बड़ी बहन सुहाना भी ताइक्वांडो सीख चुकी हैं।

AbRam Khan and Shah Rukh Khan
AbRam Khan and Shah Rukh Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram

सुपरस्टार शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी पारिवारिक परंपरा का पालन करते हुए ताइक्वांडो सीख रहे हैं। वर्तमान में उनके पास इस स्पोर्ट में यलो बेल्ट है। अबराम की बड़ी बहन सुहाना और भाई आर्यन भी ताइक्वांडो में प्रशिक्षित हैं। शाहरुख खान ने ताइक्वांडो की पोशाक में अपने तीनों बच्चों की तस्वीरों को साझा किया है।

शाहरुख खान ने इमेज के कैप्शन में लिखा, 'पारिवारिक परंपरा के अनुसार, ताइ 'खान' डो में ट्रेन होते हुए। किरण टीचर फाइट क्लब में नवीनतम प्रवेश। येलो बेल्ट मिली है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

बता दें कि शाहरुख खान ने 1991 में गौरी से शादी की थी। उनकी पहली संतान आर्यन खान का जन्म 1997 को हुआ। दंपति की दूसरी संतान का जन्म 2000 में हुआ। 2013 में सेरोगेसी के माध्यम से अबराम का जन्म हुआ और शाहरुख व गौरी फिर से माता-पिता बने। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर