'सत्‍या' से डेब्‍यू के बाद सुशांत सिंह ने निभाया 'सुखदेव' का रोल, CAA के विरोध पर सावधान इंडिया से हुए थे बाहर

Actor and Anchor Sushant Singh Birthday: बॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्‍टर, सावधान इंडिया जैसे शो को होस्‍ट करने वाले सुशांत सिंह ने साल 1998 में फ‍िल्‍म सत्‍या से डेब्‍यू किया था।

Sushant Singh
Sushant Singh  
मुख्य बातें
  • सावधान इंडिया जैसे शो को होस्‍ट करने वाले सुशांत सिंह ने साल 1998 में फ‍िल्‍म सत्‍या से डेब्‍यू किया था।
  • अनुराग कश्‍यप के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म से सुशांत को अच्‍छी खासी पहचान मिली थी।

Actor and Anchor Sushant Singh : बॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्‍टर, सावधान इंडिया जैसे शो को होस्‍ट करने वाले सुशांत सिंह ने साल 1998 में फ‍िल्‍म सत्‍या से डेब्‍यू किया था। अनुराग कश्‍यप के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म से सुशांत को अच्‍छी खासी पहचान मिली थी। उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में जन्‍मे सुशांत सिंह वो एक्‍टर हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल्‍स तक से दर्शकों को प्रभावि किया। उन्‍हें कौन, जोश, जंगली, दम, डरना मना है, लक्ष्‍य, रक्‍त चरित्र जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। 

पर्दे पर निभाया सुखदेव का रोल 
सुशांत सिंह ने साल 2002 में आई सुपरस्‍टार अजय देवगन की फ‍िल्‍म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में महान क्रांतिकारी सुखदेव का रोल निभाया था। इस फ‍िल्‍म में वाकई उन्‍होंने प्रभावशाली अभिनय किया था और उन्‍हें काफी पसंद किया गया था। किसी मामले में पर्दे पर वह अजय देवगन से कमतर नजर नहीं आए थे। 

सीएए का विरोध करना पडा भारी 
सावधान इंडिया को लंबे टाइम से होस्ट कर रहे सुशांत सिंह को नागरिकता संशोधन कानून(CAA) का विरोध करने के बाद शो से बाहर कर दिया गया था। जिस दिन सुशांत सिंह ने एंटी-सीएए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया उसी दिन उन्हें सावधान इंडिया से बाहर किए जाने का नोटिस मिला था। हालांकि इस मामले में स्टार भारत ने अपने बयान में कहा था, 'स्टार भारत सावधान इंडिया के नए बदलाव को लेकर आई प्रतिक्रियाओं से निराश है।

सावधान इंडिया लगातार पिछले 7 साल से अपने फॉर्मेट्स के साथ होस्ट को बदलता रहा है। रीसेंट होस्ट को अक्टूबर 2019 में वापस लाया गया था उनका ये कॉन्ट्रैक्ट जनवरी 2020 में समाप्त होना था। सावधान इंडिया के अगले फॉर्मेट में हमें होस्ट की जरूरत नहीं है इसी वजह से कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया है। चैनल के पास कोई राजनीतिक विचार नहीं है, ना ही ये फैसला किसी राजनीतिक विचारों से प्रभावित होकर लिया गया है।'

सुशांत सिंह फैमिली 
बता दें कि सुशांत सिंह ने मोलिना सिंह से शादी की थी और वह दो बच्‍चों के पिता है। वह किताबें भी लिखते हैं और कुछ समय पहले उनकी किताब 'क्‍वीन्‍स ऑफ क्राइम' रिलीज हुई थी। इन दिनों सुशांत अपनी नई वेबसीरीज जीत की जिद को लेकर चर्चा में हैं। इस वेबसीरीज में उन्‍होंने कर्नल रंजीत चौधरी का रोल किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर