47 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं Prabhu deva? अपनी भांजी को कर रहे हैं डेट

Prabhu Deva Marriage: एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 47 साल के प्रभु देवा इन दिनों अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं।

Prabhu deva
Prabhu deva 
मुख्य बातें
  • प्रभुदेवा दूसरी बार शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
  • प्रभुदेवा अपनी भांजी के साथ जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
  • प्रभुदेवा ने साल 2011 में अपनी पहली पत्नी लता को तलाक दे दिया था।

मुंबई. डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर प्रभु देवा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्टर अपनी पहली वाइफ से विवाद होने के बाद अलग हो गए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल के प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी प्रभु देवा या उनके करीबियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा सलमान खान की फिल्म राधे को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म पोन मनिकावेल और युंग मुंग सुंग और बघीरा में नजर आने वाले हैं। 

1995 में की थी शादी
प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलत से पहली शादी की थी। रामलत इस्लाम धर्म से थीं। शादी के बाद रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर लता रख लिया था।

प्रभु देवा और लता के तीन बच्चे हैं। साल 2008 में बड़े बेटे विशाल का कैंसर के कारण निधन हो गया था। तलाक के बाद बेटों की कस्टडी लता को मिली लेकिन प्रभु को अपने बच्चों से मिलने की पूरी आजादी दी गई।

नयनतारा से जुड़ा था नाम 
प्रभु देवा का नाम साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी जुड़ा था। साल 2009 में नयनतारा और प्रभु देवा लिव इन रिलेशन में रहे थे। साल 2012 में प्रभु देवा से ब्रेकअप कर लिया था।

प्रभु देवा की वाइफ लता ने धमकी दी थी कि यदि उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वह भूख हड़ताल करेंगी। लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभु देवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर