बिपाशा बसु ने 6 एक्टर्स को किया था डेट, फिर 4 साल छोटे करन सिंह ग्रोवर से की शादी

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Aug 25, 2020 | 14:40 IST

Bipasha Basu Affair : बिपाशा बसु ने भले ही 4 साल छोटे करन सिंह ग्रोवर से शादी की हो लेकिन एक समय में उनके अफेयर के चर्चे 6 एक्टर्स के साथ रहे हैं। हालांकि, बिपाशा और जॉन का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

actress bipasha basu affair list husband karan singh grover
Bipasha Basu and Karan Singh Grover 
मुख्य बातें
  • अलोन फिल्म से नजदीकियां बढ़ने के बाद बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली
  • दोनों की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी
  • करन सिंह ग्रोवर की बिपाशा के साथ तीसरी शादी है

बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर  से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। हालांकि, करन सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले बिपाशा अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहीं।  आज हम आपको बिपाशा बसु की लाईफ से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है बिपाशा का नाम

1. मिलिंद सोमन
बिपाशा बसु के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमन हैं। बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। दरअसल, जिस दौरान बिपाशा मॉडलिंग में आई थीं मिलिंद बतौर सुपरमॉडल स्टेब्लिश हो चुके थे। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बाद में बिपाशा ने 1996 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।

2. डिनो मोरया
बिपाशा बसु और डिनो मोरया का नाम खूब सुर्खियें में रहा। दोनों एक साथ फिल्म 'राज' में नजर आए थ। इस मूवी में दोनों के ​बीच फिल्माए गए बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Dino Morea wishes Bipasha Basu on her birthday | Hindi Movie News ...

3.  जॉन अब्राहम
डिनो के बाद बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। इन्हें इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल में से एक माना जाता था। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे, इनके अलग होने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि बिपाशा रिलेशन को शादी में बदलने का दबाव बना रही थीं जबकि उस वक्त जॉन ऐसा नहीं चाहते थे।

Did Bipasha Basu call John Abraham 'a*****e'? Here's what happened

4. राणा दाग्गुबती
'बाहुबली' से चर्चा में आए साउथ एक्टर राणा डग्गुबती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिपाशा और राणा ने साथ में 2011 में 'दम मारो दम' की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। रिपोर्ट की मानें तो राणा ने बिपाशा को चीट किया था, जिसकी वजह से ये कपल अलग हुआ।

Were Rana Daggubati, Bipasha Basu dating? When reports of their ...

5. सैफ अली खान 
इसके बाद बिपाशा का दिल बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर आ अटका। बात उस दौरान की है जब दोनों फिल्म 'रेस 2' में काम कर रहे थे। फिल्म के बाद साल 2012 में सैफ ने अचानक करीना से शादी कर ली।

6. हरमन बवेजा 
एक्टर हरमन बवेजा फिल्म 'ढिश्क्याऊं' से बिपाशा से मिले और इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। हरमन, बिपाशा का छठवां प्यार था लेकिन दोनों के रास्‍ते कुछ समय बाद ही अलग भी हो गए थे। यहां तक कि खुद बिपाशा ने हरमन के साथ रिलेशनशिप की बात ट्वीट करके बताई थी। 

How Did Harman Baweja Break Bipasha Basu's Heart | Entertanment

करन सिंह ग्रोवर से की शादी
साल 2016 में बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ साथ शादी। बता दें कि ​बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके हैं। ​बिपाशा उनकी तीसरी पत्नी हैं।

दोनों ने फिल्म 'अलोन' में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर