Lisa Haydon Welcomes Son: दूसरी बार मां बनीं अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, बेटों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Lisa Haydon Becomes Mother again: एक्ट्रेस लीजा हेडन दूसरी बार मां बन गईं हैं और इस बार भी उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेटों की फोटो शेयर कर ये जानकारी दी।

Lisa Haydon with her Sons
Lisa Haydon with her Sons 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन दूसरी बार मां बन गईं हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी
  • लीजा ने इस बार भी बेटे को जन्म दिया है, इससे पहले उनका बेटा जैक है
  • लीजा ने बीते साल अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन दूसरी बार मां बन गईं हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम लियो (Leo) रखा है। लीजा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर कर इस बात की जानाकारी फैंस को दी। मालूम हो कि यह उनका दूसरा बेटा है। इससे पहले उनका एक बेटा जैक (Zack) है। 

लीजा ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों की फोटो शेयर की जिसमें वो एक दूसरे को देखते हुए और हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को ऐसे छुआ है जैसे पहले कभी नहीं छुआ। तुम दोनों को देखकर मेरे पास शब्द नहीं हैं। तुम दोनों को देखते रहना मुझे बहुत पसंद है और मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं तुम्हारी मां हूं।। 'लियो और जैक'। और मेरे वेलेंटाइन- कल हमारी मुलाकात की 5वीं सालगिरह थी, वो शुक्रवार की 13 फरवरी जिसके बाद जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। मेरे साथ परिवार बनाने के लिए थैंक्यू पति।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Party of four on the way ? A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

लीजा ने बीते साल अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस फोटो में वो अपने पति डीनो लालवानी और बेटे जैक के साथ पानी में मस्ती करती दिख रहीं थीं। इस फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके बाद से वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी के पोस्ट करती रहीं जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

प्रेग्नेंसी के दौरान किया था रैंप वॉक

लीजा एक्ट्रेस के साथ- साथ जानी मानी मॉडल भी हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी किया था। लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप वॉक किया जहां वो शो स्टॉपर थी। एक्ट्रेस ने इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

मालूम हो कि लीजा ने अक्टूबर 2016 में ब्रिटेश बिजनेसमैन डीनो लालवानी से शादी की थी। इसके बाद 17 मई 2017 को उन्होंने अपने पहले बेटे जैक को जन्म दिया। लीजा फिल्म आयशा, रासकल्स, क्वीन, द शौकीन्स, संता बंता प्राइवेट लिमिटेड, हाउसफुल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। द शौकीन्स और हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार भी थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर