अरमान जैन के रोका सेरेमनी में करीब आए तारा सुतारिया-आदर जैन, मिलते ही लगाया गले

बॉलीवुड
Updated Dec 15, 2019 | 20:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर के भाई अरमान जैन के रोका सेरेमनी में बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। इनमें तारा सुतारिया भी शामिल थीं। इस सेरेमनी से तारा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह आदर को गले लगा रही हैं।

Tara Sutaria, Adar Jain
Tara Sutaria, Adar Jain 
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया और करीना कपूर के भाई आदर जैन की दोस्ती सुर्खियों में है।
  • आदर और तारा सुतारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • ये वीडियो आदर जैन के रोका सेरेमनी का है।

मुंबई. कपूर और जैन फैमिली के लिए शनिवार सेलिब्रेशन की रात थी। करीना कपूर के भाई अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रोका सेरेमनी का रोका हो गया है। इस रोका सेरेमनी में बी टाउन के बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। अब इस रोका सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है।  

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में अरमान जैन के भाई आदर तारा सुतारिया को गले लगाकर स्वागत कर रहे हैं। अदार जैन ने सफेद कुर्ता और पयजामा पहना हुआ है। वहीं, तारा सुतारिया व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।   

आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में है।  तारा सुतारिया और आदर जैने जब पहली बार मिले तब से ही बी-टाउन के नए बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर बन गए हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#AadarJain #TaraSutariasnapped at #ArmaanJain Roka ceremony in Mumbai last night #instadaily #Sunday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

आदर को कहा था स्पेशल  
तारा सुतारिया ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदर के साथ फ्रेंडशिप पर खुलकर बात की है। तारा सुतारिया ने कहा था कि-मुझे आदर जैन के साथ घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है।वह मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। 

तारा ने आगे कहा- हम दोनों को ही खाने से बहुत ज्यादा प्यार है। ऐसे में हमें अक्सर साथ देखा जाता है। इसके अलावा दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा और आदर की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#TaraSutaria at #armaanjain roka ceremony in Mumbai today #congratulations #instadaily #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

वायरल हुआ सैफ-करीना का डांस 
आदर जैन के रोका सेरेमनी से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर भी जमकर डांस कर रही हैं।     

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#ArmaanJain arrives in style with his family for Roka Ceremony in Mumbai #AadarJain #RimaJain #sunday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म मरजावां में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। इसके अलावा वह तड़प फिल्म में नजर आएंगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर