Aditya Roy Kapoor Facts: श्रद्धा कपूर को डेट कर चुके हैं आदित्य रॉय कपूर, मम्मी के कारण हुआ था ब्रेकअप

Aditya Roy Kapoor Birthday: आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आदित्य कपूर एक लोकप्रिय VJ हुआ करते थे। जानिए आदित्य की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Aditya Roy Kapoor, Shraddha Kapoor
Aditya Roy Kapoor, Shraddha Kapoor 
मुख्य बातें
  • आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • आदित्य रॉय कपूर एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे।
  • आदित्य एक वक्त श्रद्धा कपूर को डेट कर चुके हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज (16 नवंबर)  को अपना बर्थडे मना रहे हैं। आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। साल 2009 में उन्होंने लंदन ड्रीम्स फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

आदित्य एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्हें पहचान साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आशिकी 2 में दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की अफेयर की चर्चा भी हुई थी। 

Aditya Roy Kapur and Shraddha Kapoor promote Aashiqui 2 | IndiaToday

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों डेट भी कर रहे थे। दोनों ने आशिकी 2 के बाद फिल्म ओके जानू में साथ काम किया था।  साल 2016 में आदित्य और श्रद्धा अलग हो गए थे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर के परिवार ने कभी भी आदित्य रॉय कपूर को स्वीकार नहीं किया था। श्रद्धा की मम्मी को लगा था कि रिलेशनशिप उनके करियर के लिए एक बोझ बन रहा है।     

Aditya Roy Kapur's 'Aashiqui 2' and 'Ok Jaanu' have uncanny similarity, highlights Shraddha Kapoor | Movies News | Zee News

डीवा धवन को किया डेट
आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के बाद डीवा धवन को डेट किया। हालांकि, दोनों ने ही इसकी पुष्टि नहीं की है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि वह और दीवा कई साल से अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कुछ नहीं पक रहा है।

Kalank: Aditya Roy Kapur: Beyond a point, you can't base your self-worth on the films that you are doing | Hindi Movie News - Times of India

आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘उसने कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैंने भी इसे दोहराया है। मुझे लगता है कि इस कारण ये अफवाह उठती है क्योंकि हम अक्सर डिनर पर देखें जाते है। हम कई साल से दोस्त हैं और अभी कुछ समय से मुलाकात भी नहीं हुई है। शादी मेरे लिए दूर की कौड़ी है।’

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर