14 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने किया डेब्यू, अब एक्टिंग से दूर होकर कर रहे ये काम

Aftab Shivdasani Facts: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकारों में से हैं जो बचपन से फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं, मगर उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे...

Aftab Shivdasani Birthday Special: bollywood Actor Interesting Life Facts from wedding love story to income many more-
आफताब शिवदासानी 
मुख्य बातें
  • आफताब शिवदासानी आज 44 साल के हो गए हैं।
  • आफताब, बॉलीवुड फिल्मों में बचपन से लगातार काम कर रहे हैं
  • आफताब सबसे पहले 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे।

Aftab Shivdasani Birthday: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी आज 44 साल के हो गए हैं। आफताब लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि, उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही है। आफताब शिवदासानी के चाहने वाले लाखों में हैं, जो उन्हें आज भी उतना ही सपोर्ट करते हैं। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकारों में से हैं जो बचपन से फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं, मगर उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे। 

आफताब सबसे पहले अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र मात्र नौ साल थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' में लीड रोल निभाकर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, इसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले।

पढ़ें- वरुण धवन ने किया खुलासा, शादी के लिए तैयार हैं अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aftabshivdasani)

ब्रिटिश- इंडियन से की आफताब ने शादी
आफताब की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी। वैसे तो आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई थी। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में..। आफताब और निन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें कि निन दुसांझ ब्रिटिश- इंडियन हैं। निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांझ की बहन हैं। शादी से पहले निन मॉडलिंग के साथ एक लग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री की कंसल्टेंट थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aftabshivdasani)

लग्जरी लाइफ जीते हैं आफताब शिवदासानी
आफताब का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन वह आज भी रॉयल लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफताब एक्टिंग से दूर हैं लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए सालाना 3 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ के करीब है। इसके अलावा, मुंबई में उनका खुद का आलीशान अपार्टमेंट हैं। बात अगर गाड़ियों की करें तो आफताब के पास ऑडी आरएस 5 (1.09 करोड़) और बीएमडब्यू एक्स 6 (1.22 करोड़) है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर