अनुराग कश्यप के बाद Vishal Dadlani ने कहे गृहमंत्री Amit Shah को अभद्र शब्द, यूजर्स बोले- तू जेहादी है

Vishal Dadlani Controversial Tweet For Amit Shah: अनुराग कश्‍यप के बाद विशाल ददलानी ने भी कुछ विवादित ट्वीट कर डाले हैं। विशाल के ट्वीट में जिस भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है वो बहुत ही अमर्यादित है...

Vishal dadlani controversial tweet for home minister Amit shah Before Delhi Election
अमित शाह और विशाल ददलानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विशाल ददलानी ने कुछ आपत्तिजनक ट्वीट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
  • विशाल ने सीधा-सीधा इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह को अपशब्‍द कहे हैं। 
  • अब विशाल ददलानी को सोशल मीडिया यूजर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

फ‍िल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप लगातार सोशल मीडिया पर विवाद‍ित ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने आपत्तिजनक ट्वीट में कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी कुछ ऐसे ही विवादित ट्वीट कर डाले हैं। उनके ट्वीट में जिस भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है वह अमर्यादित है। विशाल ददलानी ने सीधा-सीधा देश के गृहमंत्री अमित शाह को अपशब्‍द कहे हैं। 
एक ट्वीट में विशाल ददलानी ने लिखा- 'और हां, ऐसा नाकाम, कमजोर, बेशर्म और नीच-षडयंत्रकारी गृह मंत्री कभी हुआ ही नहीं, आज तक।' वहीं दूसरे ट्वीट में विशाल ने लिखा- 'उसको वोट दीजिये जो आपके बच्चों के लिये स्कूल बनाए, ना के उसको जो आपके बच्चों को बंदूक थमा के उन्हें आतंकवादी बना दे। जो नौजवान नफरत के झांसे में आकर गोली चला रहे हैं, उनको सजा नहीं भी हुई, तो भी क्या उनको कभी jobs मिलेंगी? उनका इस्तेमाल करके उन्हे कूडादान मे फैंक दिया जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishaldadlani) on


इन ट्वीट्स पर विशाल ददलानी को सोशल मीडिया यूजर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ उन्हें ट्वीट कर जेहादी, देशद्रोही, चोर बता रहे हैं। तो कुछ यूजर्स विशाल को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ना करने के लिए बहुत भला-बुरा और जुबान संभालकर बात करने की सलाह दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishaldadlani) on

बता दें, कुछ दिन पहले विशाल ददलानी पॉलीटिकल पार्टी आप को सपोर्ट करते दिखे थे। वो दिल्ली के कनॉट प्लेस एक रैली करते भी नजर आए थे। विशाल ददलानी लंबे टाइम से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक विशाल करीब 300-400 गाने गा चुके हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर