Aishwarya Rai Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, इन तस्वीरों को देखकर फैंस लगा रहे कयास

बॉलीवुड
Updated Nov 13, 2019 | 21:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aishwarya Rai Bachchan Pregnancy: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की हाल ही में नई तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ऐश की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की नई तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं
  • ऐश की फोटो पर कमेंट कर फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं?
  • मालूम हो कि ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुईं हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही कई बार वो मीडिया द्वारा भी उनकी फोटोज सामने आती हैं। हाल ही में ऐश की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिन्हें लेकर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

दरअसल ऐश्वर्या हाल ही में मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की बेटी नयनतारा कोठारी की प्री-वेडिंग पार्टी में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान वो लाल रंग का खूबसूरत सब्यसाची का लहंगा पहने नजर आईं और इसके साथ उन्होंने सामने की तरफ खोलकर दुपट्टा कैरी किया। ऐश्वर्या ने इस तरह दुपट्टा लिया कि उनका पेट नजर नहीं आ रहा था और उनकी यह फोटो सामने आने के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि क्या ऐश प्रेग्नेंट हैं या उनके सूट का दुपट्टा हेवी है? वहीं फैंस लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या फिर प्रेग्नेंट हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस कयास लगा रहे हों। इस साल मार्च में गोवा से उनकी तस्वीरें आईं थीं जिनमें वो बीच साइड घूमती नजर आ रहीं थीं, जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर नजर आ रहा था। ऐश की इन तस्वीरों को देखकर भी कयास लगाए गए थे कि वो प्रेग्नेंट हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

 

बता दें कि ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इसके बाद साल 16 नवंबर 2011 को दोनों एक बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर