बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐसी दिखती थीं Aishwarya Rai, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटोज

Aishwarya Rai Bachchan Old Beautiful Photos: ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और बच्चन परिवार की बहू बन गईं। देखें शादी से पहले की ऐश की खूबसूरत तस्वीरें।

Aishwarya Rai Bachchan Old Pictures
Aishwarya Rai Bachchan Old Pictures 
मुख्य बातें
  • 21 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने अपने नाम किया था मिस वर्ल्ड खिताब
  • साल 1997 में एक्टिंग की दुनिया में ऐश ने रखा था कदम
  • ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एंट्री की और अपनी अलग पहचान बनाई। ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था, उस समय वो महज 21 साल की थीं। इसके तीन साल बाद साल 1997 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai FanPage (FC) (@aishwarya_rai_universe) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ᗅⅈՏℍᗯᗅℛℽᗅ - ℛᗅⅈ (@photoaishwarya) on

तमिल फिल्म से किया डेब्यू

ऐश ने साल 1997 में मणि रत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद इसी साल उन्होंने बॉबी देओल के अपोजिट फिल्म और प्यार हो गया से बॉलीवुड में कदम रखा, हालांकि यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुईं थीं लेकिन ऐश्वर्या ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का स्क्रीन अवॉर्ड जीता। 

इन फिल्मों में काम कर बनाई पहचान

इसके बाद साल 1999 में वो फिल्म आ अब लौट चलें में नजर आईं, जिसे ऋषि कपूर ने डायरेक्ट किया था। मालूम हो कि यह इकलौती फिल्म है जिसे ऋषि कपूर ने डायरेक्ट किया। इसके बाद ऐश रुकी नहीं और उन्होंने कई फिल्में कीं जिनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, ढाई अक्षर प्रेम के, मोहब्बतें, हमारा दिल आपके पास है, देवदास, जोधा अकबर, धूम 2, फन्ने खां, गुरु, उमराव जान, गुजारिश और ऐ दिल है मुश्किल जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by fan page of Aishwarya Rai (@aishwarya_rai77) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by fan page of Aishwarya Rai (@aishwarya_rai77) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai FanPage (FC) (@aishwarya_rai_universe) on

पद्म श्री से सम्मानित हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। साल 2009 में भारत सरकार ने ऐश्वर्या को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2012 में उन्हें फ्रांस सरकार ने Ordre des Arts et des Lettres से सम्मानित किया। इसके साथ ही वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं कि लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai FanPage (FC) (@aishwarya_rai_universe) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai FanPage (FC) (@aishwarya_rai_universe) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai FanPage (FC) (@aishwarya_rai_universe) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by fan page of Aishwarya Rai (@aishwarya_rai77) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ᗅⅈՏℍᗯᗅℛℽᗅ - ℛᗅⅈ (@photoaishwarya) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya's crown FC (@aishwaryascrown) on

साल 2007 में की शादी

ऐश्वर्या ने साल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों 20 अप्रैल 2007 में हिंदू रीति- रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। शादी के करीब साढ़े चार साल बाद दोनों की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर