Aaradhya birthday: शाहरुख के बेटे समेत इन स्टार किड्स ने आराध्या की बर्थडे पार्टी में लगाए चार चांद, Video

बॉलीवुड
Updated Nov 16, 2019 | 20:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaradhya birthday Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या बच्चन आज अपना 8वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने पार्टी रखी थी। 

Aaradhya Bachchan 8th birthday Party
Aaradhya Bachchan 8th birthday Party 
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या रॉय बच्चन आज अपना 8वां जन्मदिन मना रही हैं।
  • हाल ही में इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है।
  • शाहरुख के अलावा रितेश देशमुख, करण जौहर जेनेलिया, नताशा पूनावाला भी अपने बच्चों संग पार्टी में पहुंच चुकी हैं

अमिताभ बच्चन की लाडली पोती आराध्या बच्चन आज यानी 16 अक्टूबर को 8वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शानदार पार्टी रखी है। जिसमें ना सिर्फ अराध्या के दोस्त बल्कि कई स्टार किड्स भी नजर आए। बता दें इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर रितेश देशमुख तक अपने बच्चों के साथ पहुंचे हुए हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बॉलीवुड की फेमस स्टार किड में से एक हैं। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। वहीं जन्मदिन की पार्टी से उनकी तस्वीरें सामने आई है। जिसमें आराध्या बिल्कुल डॉल की तरह लग रही हैं।

इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों संग पार्टी में एंजॉय करने के लिए शामिल हो चुके हैं जिसके फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। बता दें कि पार्टी में शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम और पत्नी गौरी के साथ पहुंचे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

बता दें कि अबराम, आराध्या के दादाजी अमिताभ बच्चन को बेहद पसंद करते हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अबराम के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अबराम को लगता है कि मैं शाहरुख का पिता हूं। इस तस्वीर में वो अबराम से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अबराम बेहद गंभीर होकर अमिताभ बच्चन को देख रहे हैं। वहीं पार्टी की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा  रितेश देशमुख, करण जौहर जेनेलिया, नताशा पूनावाला भी अपने बच्चों संग पार्टी में पहुंच चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर