Aishwarya Rai look Alike: वायरल हुईं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, सलमान खान के कॉर्बन कॉपी के साथ बनाती हैं वीडियो

Aishwarya Rai Doopleganger: सोशल मीडिया पर ऐश्वार्या राय की एक नहीं बल्कि कई हमशक्ल हैं। अब एक नई हमशक्ल आशिता सिंह का नाम सामने आ रहा है। जानिए कौन हैं आशिता सिंह..

Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan, Aashita Rathore 
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुल सेलिब्रिटी है।
  • ऐश्वर्या राय की सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई हमशक्ल हैं।
  • ऐश्वर्या राय की हमशक्ल में नया नाम आशिता सिंह का है।

मुंबई. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय ऐसी सेलेब हैं जिनके एक, दो नहीं बल्कि कई हमशक्ल हैं। इनमें नया नाम है आशिता सिंह। आशिता सिंह कुछ वीडियोज में हू ब हू ऐश्वर्या राय जैसी लग रही हैं। यही नहीं, वह सलमान खान के हमशक्ल के साथ भी वीडियोज शेयर कर रही हैं। 

आशिता इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती हैं। इसमें वह सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत के साथ 'मैंने प्यार किया के गाने' 'आजा शाम होने आई' को रीक्रिएट कर रहे हैं। अशीता के वीडियोज में फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, 'ऐश्वर्या राय और सलमान खान को एक बार फिर देखने का हमारा सपना पूरा हुआ।' फैंस दोनों से हम दिल दे चुके सनम के डायलॉग बोलने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी ब्लॉगर भी हमशक्ल
आशिता सिंह से पहले पाकिस्तानी  ब्लॉगर आमना इमरान को भी ऐश्वर्या राय का हमशक्ल कहा था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आमना ने कहा, 'मैं मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हूं। मेरे दिल में ऐश्वर्या राय के लिए हमेशा से एक जगह है। लोग मुझे एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका से बधाई के संदेश आ रहे हैं।  

Aishwarya Rai Bachchan Lookalike Aamna Imran Photos Go Viral Fans Call Her 'Pakistan's Aishwarya Rai' Doppelganger Pics

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मानसी नाईक 
मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस मानसी नाईक को भी ऐश्वर्या राय का हमशक्ल कहा गया था। मानसी नाइक ने साल 2020 में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थीं। इसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही थीं। 

Instagram/ Manasi Naik

मानसी नाइक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। मानसी ने जबरदस्त, टारगेट, कुटुंब जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मानसी टीवी शो में भी काम किया है।


 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर