Tanhaji: हिंदी में ही नहीं अब मराठी में भी रिलीज होगी फिल्म तानाजी, इस दिन आएगा ट्रेलर

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 10:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tanhaji the unsung warrior: अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर लगातार चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है।

Ajay devgn film तानाजी: द अनसंग वॉरियर
Ajay devgn film तानाजी: द अनसंग वॉरियर 
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की फिल्म तानाजी अब मराठी भाषा में भी रिलीज होगी।
  • फिल्म का ट्रेलर इस दिन रिलीज कर दिया जाएगा।
  • ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है।

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर लगातार चर्चा में है। बता दें कि फिल्म अब हिंदी में ही नहीं बल्कि मराठी में भी रिलीज होगी। पिछले महीने रिलीज फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया था। ऐसे में मेकर्स ने तय किया है कि मराठी दर्शकों के लिए इस फिल्म को मराठी में भी रिलीज किया जाएगा। खास बात है कि फिल्म अगले साल 10 जनवरी को दोनों भाषा में रिलीज की जाएगी।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि अजय देवगन की पीरियड फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर हिंदी के साथ-साथ अब मराठी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को महाराष्ट्र में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर जल्द यानी 10 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है। सामने आया फिल्म का ट्रेलर बेहद दमदार है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

 

 

इस फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान के अलावा काजोल अहम भूमिका में होंगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

तानाजी को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। वही फिल्म में सैफ अली खान उदय भान और छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल शरद केलकर दिखाई देंगे। तानाजी में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस है।  वहीं फिल्म में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के रोल में काजोल नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर