Ajay Devgn Golmaal 5: गोलमाल 5 के लिए तैयार अजय देवगन और रोहित शेट्टी, एक्ट्रेस की तलाश अब भी जारी

बॉलीवुड
Updated Nov 30, 2019 | 08:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajay Devgn & Rohit Shetty Golmaal 5: अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Ajay Devgn Golmaal 5: गोलमाल 5 के लिए तैयार अजय देवगन और रोहित शेट्टी, हीरोइन की तलाश अब भी जारी
Ajay Devgn Golmaal 5: गोलमाल 5 के लिए तैयार अजय देवगन और रोहित शेट्टी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अजय देवगन और रोहित शेट्टी लेकर आएंगे गोलमाल 5
  • अगले साल साइन करेंगे लीड एक्ट्रेस
  • गोलमाल 5 की कहानी होगी बिल्कुल अलग

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। तान्हाजी के बाद अजय अपनी कॉमेडी सीरीज गोलमाल के पांचवे इंस्टॉलमेंट में जुट जाएंगे। गोलमाल 5 को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा जा रहा था, लेकिन खबरों के मुताबिक इस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

गोलमाल सीरीज के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय एक साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं, लेकिन इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। दोनों की अपने सिम्बा और सिंघम अवतार में दिखेंगे। इस फिल्म के बाद अजय और रोहित गोलमाल 5 पर काम शुरू करेंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsrohitshetty) on

अजय ने कहा कि मैं और रोहित गोलमाल के अगले इंस्टॉलमेंट के लिए प्रतिबद्धा हैं क्योंकि जैसे हमने हमारी पहले वाली फिल्मों के दौरान कहा था कि ये फन अनलिमिटेड है और मेरी फेवरेट सीरीज है। गोलमाल 5 में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी अपने-अपने रोल निभाते दिखेंगे। 

वेबसाइट के सूत्र मुताबिक गोलमाल 5 के लिए फीमेल लीड का चुनाव अगले साल ही किया जाएगा। फीमेल लीड को लेकर अभी से काफी उत्सुकता बनी हुई है। स्क्रिप्ट की अगर बात करें तो गोलमाल 4 जहां हॉरर कॉमेडी थी, वहीं इस बार कहानी कुछ अलग होने वाली है। सूत्र ने बताया कि इस साल के शुरुआत में इस पर विचार करना शुरू कर दिया गया था और आखिरकार एक रोमांचक प्लॉट मिल गया। स्टोरी मिलने के बाद अब रोहित की टीम के राइटर्स स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स पर काम कर रहे हैं।

वहीं अगर अजय देवगन की बात करें तो उनकी फिल्म तान्हाजी में सैफ अली खान और काजोल भी लीड रोल में हैं। सैफ नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर