Bachchan pandey release date: आमिर खान की वजह से ख‍िसकी अक्षय कुमार की बच्‍चन पांडे, अब इस द‍िन होगी र‍िलीज

Bachchan pandey release date: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे अब नई डेट को रिलीज होगी। यह फ‍िल्‍म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी थी।

Bachchan Pandey
Bachchan Pandey 

Bachchan pandey release date: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे अब नई डेट को रिलीज होगी। यह फ‍िल्‍म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी थी। यह फ‍िल्‍म 25 दिसंबर 2020 को र‍िलीज होनी थी और इसी दिन आमिर खान भी लाल सिंह चड्ढा लेकर स्‍क्रीन पर आने वाले थे। 

सोमवार सुबह ही आमिर खान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि उन्‍होंने अक्षय कुमार से बच्‍चन पांडे की रिलीज डेट हटाने के लिए कहा था जिसे अक्षय ने मान लिया है। कुछ देर बाद ही अक्षय कुमार ने अपनी फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे की नई रिलीज डेट घोषित कर दी। अक्षय कुमार की बच्‍चन पांडे अब 22 जनवरी 2021 को पर्दे पर आएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

अक्षय कुमार ने नई रिलीज डेट के साथ फ‍िल्‍म का नया पोस्‍टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। चंद मिनटों में उनका ये लुक वायरल हो गया। अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म के इस धांसू पोस्‍टर के सामने आते ही इसकी कहानी को लेकर उत्‍सुकता तेज हो गई है। फैंस और फ‍िल्‍म क्रिटिक्‍स भी इस पोस्‍टर को जबरदस्‍त बता रहे हैं। 

इस पोस्‍टर में अक्षय कुमार लंबी दाढी में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उनके गले में सोने की कई चेन डली हुई हैं। माथे पर एक रूमाल बंधा है और नाक पर कट लगा नजर आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

इससे पहले जो पोस्‍टर रिलीज हुआ था, उसमें लु्ंगी पहने अक्षय कुमार नजर आए थे। इस पोस्‍टर में भी उनके गले में कई मालाएं नजर आ रही थीं और उनके माथे पर भस्‍म लगी हुई थी। कहा जा सकता है कि इस फ‍िल्‍म में उनके तेवर और लुक दोनों काफी दमदार नजर आने वाले हैं। 

बता दें कि सुपरस्‍टार अक्षय कुमार इन दिनों कई शानदार फ‍िल्‍मों पर काम कर रहे हैं। हाल ही में वह करण जौहर की  फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज में नजर आए थे और जल्‍द ही सूर्यवंशी और लक्ष्‍मी बॉम्‍ब में भी नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर