आलिया भट्ट के घर आया 'नन्‍हा मेहमान', बहन के साथ मिलकर ऐसे क‍िया स्‍वागत

Alia Bhatt new family member Juniper: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन के घर में 'नया मेहमान' जुड़ गया है।

alia bhatt
आलिया भट्ट 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर आया 'नया मेहमान'
  • आलिया ने नए मेहमान की तस्वीर शेयर की है
  • तस्वीर में आलिया की बहन भी दिख रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। उनकी अब एक और तस्वीर सामने आई है जो जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, आलिया और उनकी बहन शाहीन के घर एक 'नन्‍हा मेहमान' आया है। जी हां, दोनों का ये प्यारा सा मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक छोटी सी, प्यारी बिल्ली है। आलिया ने यह खुशखबरी खुद फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिल्ली के साथ तस्वीर पोस्ट की है। 

आलिया की बिल्ली का नाम 'जुनिपर' है। शेयर की गई तस्वीर देखा जा सकता है कि आलिया मुस्कुराते हुए 'जुनिपर' के साथ पोज दे रही हैं। वहीं शाहीन पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। फैंस को भी जूनिपर की क्यूटनेस पसंद आ रही है और वह कमेंट में तारीफ कर रहे हैं। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। उसकी स्किल्स काटना, सेल्फी लेना और बेहद प्यारा होना है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
like mother like cat ‍♀️ A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on


मालूम हो कि आलिया भट्ट और शाहीन को जानवरों से बेहद प्यार है। आलिया के पास पहले से एडवर्ड नाम का एक बिल्ला है, जिसकी वह अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'सड़क 2' फिल्म में नजर आने वाली है। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसका निर्देशन आलिया के पिता महेश भट्ट ने किया है। यह उनकी उनकी अपने पिता के साथ पहली फिल्म है। आलिया के अलावा  'सड़क 2' में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर