Alia-Ranbir Breakup: क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का हो गया ब्रेकअप? जानें इस खबर की सच्चाई

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor breakup rumours: हाल ही में खबरें आ रही थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया है। यहां जानिए इस खबर की सच्चाई...

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor breakup rumours
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor breakup rumours  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में आ गईं दूरियां
  • आलिया के बर्थडे पर नहीं दिखे थे रणबीर
  • जानें क्या है इस रिपोर्ट की सच्चाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थीं। कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर दिसंबर में शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच हाल ही में रिपोर्ट्स आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दो साल की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए हैं। आलिया के बर्थडे पर भी रणबीर कहीं नजर नहीं आए।

रिपोर्ट्स में ये भी बताया कि आलिया के प्रति रणबीर के 'रुखे बर्ताव' के चलते दोनों के बीच दूरियां आईं और उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि अब इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठ चुका है। आलिया और रणबीर का ब्रेकअप नहीं हुआ है और ये सभी कोरी अफवाहें हैं। रणबीर और आलिया अब भी साथ हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbiraliaa_) on

ETimes ने कपल के करीबी सूत्रों से बातचीत की, जिन्होंने इस खबर को खंडन किया। उन्होंने बताया कि ये रिपोर्ट्स आधारहीन और झूठी हैं। कपल के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है। आपको बता दें कि आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आईं थीं, जिनमें रणबीर कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इसी के बाद से रणबीर और आलिया के ब्रेकअप की खबरों को हवा मिली। हालांकि अब सब साफ हो गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

हालांकि आलिया के बर्थडे पर उनकी मां सोनी राजदान ने जो थ्रोबैक फोटोज शेयर की थीं, उस पर रणबीर की मां नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए उन्हें विश किया था। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया की कपूर परिवार के साथ फोटो शेयर कर 'हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस' लिखा था

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbiralia.fam) on

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर का प्यार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था। दोनों पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम रोल निभाएंगे। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर