आलिया भट्ट की जिंदगी में प्यार ही प्यार भर गए ऋषि कपूर, 2 साल में बन गए थे दोनों पक्के दोस्त

Alia Bhatt Emotional Post For Rishi Kapoor: आलिया भट्ट ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है। आलिया ने ऋषि के साथ बीते सालों में हुई गहरी बॉन्डिंग का जिक्र किया है...

Alia Bhatt Rishi Kapoor Became Friends in two year Check Actress Emotional post
आलिया भट्ट और ऋषि कपूर। 
मुख्य बातें
  • तमाम दिग्गज कलाकारों ने ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  • अब आलिया भट्ट ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।
  • आलिया ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। 

ऋषि कपूर की मौत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा एक गहरा सदमा है जिसे वक्त के साथ भी भुलाया नहीं जा सकेगा। तमाम दिग्गज कलाकारों ने ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अब आलिया भट्ट ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है। आलिया ने ऋषि कपूर के साथ बीते सालों में हुई गहरी बॉन्डिंग का जिक्र करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। 
आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के लिए लिखे एक पोस्ट में उनसे जुड़ी सभी यादों को उकेर दिया है। आलिया लिखती हैं, 'इस खूबसूरत शख्स के बारे में क्या कहूं। इन्होंने मेरी जिंदगी में बहुत प्यार और अच्छीई भर दी। हर कोई आज लीजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है। पिछले 2 साल में उन्हें मैंने एक दोस्त के रूप में जाना। जो कि चाइनीज खाना पसंद करते, सिनेमा से बहुत प्यार करते, एक फाइटर, एक लीडर और एक खूबसूरत कहानियां सुनाने वाले शख्स थे। इतना ही नहीं वो ट्वीट करने के बहुत शौकीन और एक अच्छे पिता थे। इन बीते 2 सालो में मुझे उनसे खूब सारा प्यार मिला। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनको जानने का मौका मिला। आज ज्यादातर लोग उन्हें अपनी फैमिली की तरह मानते है। क्योंकि वो ऐसा ही सबको फील कराते थे। लव यू ऋषि अंकल....। आप हमेशा याद आएंगे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर की दो थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की हैं। एक फोटो में ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो पत्नी नीतू कपूर संग पोज देते दिख रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ रहना शुरू किया है। अंतिम संस्कार के वक्त भी आलिया पूरी कपूर फैमिली के साथ शमशान घाट पर मौजूद रहीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर