आलिया भट्ट ने दोस्‍त की संगीत सेरेमनी में दलेर मेहंदी के गाने पर जमकर किया भांगड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Alia Bhatt dance video: आलिया भट्ट का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो उनकी दोस्‍त अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरेमनी का है। इसमें आलिया जमकर ठुमके लगा रही हैं।

Alia Bhatt
Alia Bhatt dance  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • गुलाबी रंग के कपड़े में आलिया लगीं बेहद खूबसूरत
  • आलिया के अलावा वाणी कपूर और आथिया ने भी किया डांस

Alia Bhatt dance on Anushka Ranjan sangeet ceremony: आलिया भट्ट ने शुक्रवार को अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरेमनी में धमाल अपने डांस से खूब धमाल मचाया। उनका एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आलिया दलेर मेहंदी के हिट गाने दर्दी रब रब करदी पर भांगड़ा करती हुईं नजर आ रही हैं। वह दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दीं। 

गुलाबी रंग के कपड़े पहन आलिया को उत्सव में ढोल की थाप पर थिरकते हुए देखा गया। डांस फ्लोर पर, आलिया के साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त आकांशा रंजन, जो होने वाली दुल्हन की बहन हैं, वह भी शामिल हुई। वीडियो में वाणी कपूर और अथिया शेट्टी भी आलिया भट्ट के साथ कदम मिलाते हुए नजर आ रही हैं। 

इससे पहले अनुष्का के दूसरे फंग्‍शन में आलिया को अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा गया। आलिया को अन्य ब्राइड्समेड्स के साथ लेम्बोर्गिनी गाने पर थिरकते हुए भी देखा गया। संगीत के लिए अनुष्का ने हरे रंग का लहंगा चुना, जबकि उनकी बहन आकांक्षा ने हल्के नीले रंग का पहनावा पहना। वाणी कपूर ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जबकि आलिया चमकीले गुलाबी रंग के सेट में थीं, जिसे केप के साथ स्टाइल किया गया था। 

बता दें आकांशा रंजन और आदित्य सील रविवार को कथित तौर पर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शेड्यूल के बीच आलिया भट्ट शादी समारोह में शामिल हुईं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की सूची में आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर