Alia Bhatt Video: रणबीर कपूर के साथ शादी के नकली कार्ड पर आलिया ने दिया ऐसा रिएक्शन, शर्माते हुए बताई सच्चाई

बॉलीवुड
Updated Oct 22, 2019 | 22:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी का नकली कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। अब आलिया ने इस पर रिएक्शन दिया है।

Alia Bhatt
Alia Bhatt  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नकली कार्ड के बारे में सुनकर जोर-जोर से हंसने ली आलिया भट्ट
  • पूछने पर आलिया ने बताई कार्ड की सच्चाई
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के डेटिंग की चर्चे काफी वक्त से हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से भी अफेयर की बातों को स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में इंटरनेट पर उनकी शादी का एक नकली कार्ड वायरल हो रहा था। जिसमें बताया गया था कि रणबीर और आलिया 22 जनवरी 2020 को शादी करने वाले हैं। जब इस बारे में आलिया से पूछा गया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।

दरअसल पिछले रात आलिया लंदन जा रही थी। इस दौरान वे काफी अच्छे मूड में लग रही थीं। उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया उनसे इस नकली कार्ड के बारे में पूछ रही थी। एक फोटोग्राफर ने कहा कि मैडम एक खबर मिली है, ये कंफर्म है क्या? 22 जनवरी 2020। इतना सुनते ही आलिया जोर-जोर से हंसने लगी। तो सबने पूछा कि मैम बोलो ना प्लीज। ये सुनकर आलिया ब्लश करने लगीं। उन्होंने कहा कि क्या बताऊं। तो फोटोग्राफर्स ने कहा कि मैम सच बताइएं। इस पर आलिया ने न में सिर हिलाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

कार्ड देखकर ये पहले ही कंफर्म हो गया था कि ये नकली है। क्योंकि इसमें आलिया के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी और महेश भट्ट की बजाए मुकेश भट्ट को उनके पिता बताया गया था। आलिया और रणबीर की शादी की खबर भले ही झूठी हो, लेकिन उनके फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

getg

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया और रणबीर की नजदीकियां बढ़ी थीं। यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। इसके बाद से ही दोनों सार्वजनिक रूप से साथ भी नजर आने लगे। आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते की बात को कभी नहीं छिपाया। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल समर में रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर