Alia, Ranbir Latest Photo: रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की दिखीं नजदीकियां, फोटो में इस अंदाज में आए नजर

Latest Photo of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन हैं। हाल ही में आलिया ने उनके साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor latest photo
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor latest photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की फोटो
  • अयान मुखर्जी भी साथ आए नजर
  • आलिया और रणबीर, अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर की नजदीकियों के चर्चे बी-टाउन के गलियारों में काफी वक्त से हैं। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को नहीं छिपाया। अक्सर दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है। आलिया और रणबीर ने न्यू ईयर भी साथ में सेलिब्रेट किया। दोनों वेकेशन के लिए न्यूयॉर्क गए थे, उनकी एयरपोर्ट की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। अब इनकी नई तस्वीर सामने आई है।

आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे रणबीर और ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं। यहां आलिया एक पिंक स्ट्रेपलेस टॉप में नजर आ रही हैं। नो-मेकअप लुक में वे बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं रणबीर बैंडाना के साथ सनग्लासेज में अपना चार्म बिखेर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
best boys (& good girl) A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

रणबीर ने आलिया और अयान के कंधों पर हाथ रखा हुआ है और अयान सेल्फी ले रहे हैं। इसके साथ आलिया ने लिखा, 'बेस्ट बॉयज (एंड गुड गर्ल)।' फैंस को भी ये फोटो बहुत पसंद आ रही है। वहीं न्यू ईयर के मौके पर आलिया ने अपने एक सनशाइन फोटो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
the light is coming 2020 A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbiraliaa_) on

 

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की प्यार ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा। अयान की इस फिल्म में दोनों लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसकी शूटिंग अब तक चल रही है। फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदारों में दिखेंगे। अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र इसी साल रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर