Heart of Stone: हार्ट ऑफ स्टोन में जबरदस्त एक्शन करेंगी आलिया भट्ट, नेटफ्लिक्स पर जानिए कब होगी रिलीज

Alia Bhatt look from Heart of Stone: आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हार्ट ऑफ स्टोन से इंटरनेशनल डेब्यू कर रही हैं। आलिया भट्ट ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Heart of Stone
Heart of Stone Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
  • आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सीरीज से पहली झलक शेयर की है।
  • हार्ट ऑफ स्टोन नेटफ्लिक्स पर नवंबर 2023 में रिलीज होगा।

Alia Bhatt look from Heart of stone: आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल सीरीज हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज से आलिया भट्ट की पहली झलक सामने आई है। एक्ट्रेस हार्ट ऑफ स्टोन में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं। सीरीज की पहली झलक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वंडर वुमन यानी गैल गैडॉट, सोफी ओकेनेडो और पॉल रेडी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।      
 
नेटफ्लिक्स द्वारा जारी क्लिप की शुरुआत में एक बाइक स्पीड से चल रही है। इसके बाद वॉइस ओवर आता है और गेल गैडोट की एंट्री होती है। फिल्म में गैल गैडोट के किरदार का नाम रचेल स्टोन होगा। वह जमीन के साथ-साथ हवा में भी स्टंट करते हुए नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम किया धवन हैं। क्लिप में आलिया भट्ट कह रही हैं कि इस तरह के किरदारों से आप जल्द ही जुड़ जाते हैं और उन्हें महसूस करने लगते हैं। हार्ट ऑफ स्टोन नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

Also Read: प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने दी 'गुड न्यूज', इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो लगा किया खुशी का इजहार

सेलेब्स कर रहे हैं कमेंट
आलिया भट्ट की इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कमेंट कर रहे हैं। आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बेहतरीन, ये बेहद एक्साइटिंग लग रहा है।' वहीं, अर्जुन कपूर ने आलिया के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये काफी बड़ा है। गर्व है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस सीरीज की शूटिंग की थी। वहीं, आलिया भट्ट द्वारा प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद गैल गैडोट ने सोशल मीडिया पर अपनी को-एक्ट्रेस को बधाई दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। अब आलिया भट्ट फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर