लैम्बॉर्गिनी फेम सिंगर्स के वीडियो में नजर आएंगी आलिया भट्ट, जल्द रिलीज होगा गाना

बॉलीवुड
Updated Jul 30, 2019 | 16:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म सड़क 2 की शूटिंग पूरी की है। अब कहा जा रहा है कि वे लैम्बॉर्गिनी फेम द दूरबीन के म्यूजिक वीडियो में काम करेंगी।

Alia Bhatt
Alia Bhatt  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट एक नए म्यूजिक वीडियो Prada में नजर आएंगी
  • लैम्बॉर्गिनी फेम द दूरबीन के इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई में हुई है
  • आलिया इसके बाद सलमान खान की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगीं

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। उनका पूरा शैड्यूल अगले साल तक बुक है। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म सड़क 2 की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वे पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रही है। सड़क 2 से महेश भट्ट दो दशक बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। इसमें आलिया अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ दिखेंगी।

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट अपनी फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर एक म्यूजिक वीडियो करने वाली हैं। इसका टाइटर 'Prada' होगा। ये लैम्बॉर्गिनी डूओ द दूरबीन का एक सिंगल होगा। लैम्बॉर्गिनी के सिंगर्स ओंकार सिंह और गौतम शर्मा को साथ में द दूरबीन के नाम से जाना जाता है। एक वेबसाइट को उनके सूत्र ने बताया कि आलिया एक ट्रेक में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में मुंबई में शूटिंग की है। आर्टिस्ट इस नए गाने को 5 अगस्त को रिलीज कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

बेस्ट फ्रेंड की शादी में किया था द दूरबीन के गाने पर डांस
गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड देविका आडवाणी की शादी में पहुंचीं थीं। खास बात ये है कि उनकी संगीत सेरेमनी में आलिया ने लैम्बॉर्गिनी पर जमकर डांस किया था। देखिए इसका वीडियो:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bridalaffairind) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सड़क 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद अब आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त मिड से शुरू होगी। इसमें पहली बार आलिया अपने से दोगुनी उम्र के एक्टर सलमान खान के साथ दिखेंगी। ये एक लव स्टोरी होगी। हालांकि खबरों की माने तो इसमें दोनों की कहानी में उम्र के अंतर को जस्टिफाई किया जाएगा। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

सड़क 2 साल 1991 में आई फिल्म सड़क का सीक्वल है। पहले जहां सड़क में पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे, वहीं इस बार आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड में दिखेंगे। हालांकि फिल्म में पूजा और संजय दत्त भी होंगे। आलिया इससे पहले कलंक और डियर जिंदगी में आदित्य के साथ काम कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aliaabhatt) on

इन दोनों फिल्म के अलावा आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी कर रही हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अपने रीयल लाइफ बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ काम करती दिखेंगीं। इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम किरदार में दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर